पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' भारत में बैन; सरकार ने Netflix को दी कड़ी चेतावनी

Pakistani web series banned in India: पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की अपकमिंग वेब सीरीज 'Jo Bachay Hain Sang Samait Lo' भारत में रिलीज नहीं होगी। केंद्र सरकार ने गुरुवार को नेटफ्लिक्स को मई 2025 में जारी अपनी एडवाइजरी का पालन करने की याद दिलाई है। सरकार ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से कहा है कि वह पाकिस्तान से आने वाले कंटेंट को भारत में उपलब्ध नहीं कराने के अपने पुराने रुख पर कायम रहे

अपडेटेड Nov 26, 2026 पर 1:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Pakistani web series banned in India: केंद्र ने नेटफ्लिक्स को भारत में पाकिस्तान में बने किसी भी कंटेंट की स्ट्रीमिंग न करने का निर्देश दिया है

Pakistani web series banned in India: पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की अपकमिंग वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो (Jo Bachay Hain Sang Samait Lo)' भारत में रिलीज नहीं होगी। केंद्र ने नेटफ्लिक्स से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि पाकिस्तान में बनने वाली कंटेंट भारत में रिलीज न हो। सूत्रों ने बताया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से कहा है कि वह 8 मई, 2025 की अपनी एडवाइजरी का पालन करे और यह सुनिश्चित करे कि पाकिस्तान से आने वाला स्ट्रीमिंग कंटेंट भारत में उपलब्ध न हो। पिछले साल जून में नेटफ्लिक्स ने मंत्रालय को बताया था कि उसने पाकिस्तान की कोई भी फिल्म या सीरीज भारत में अपने सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराई है।

मंत्रालय को पाकिस्तान की वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' के भारत में रिलीज होने की संभावना को लेकर कई शिकायतें और आवेदन मिले थे। मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से कहा है कि वह जून में किए गए अपने वादे पर कायम रहे और उस समय जो बात कही थी, उसी स्थिति को बनाए रखे।

केंद्र ने क्यों दिया निर्देश?


सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय को पाकिस्तान में बनी वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ के भारत में संभावित प्रसारण को लेकर कई शिकायतें और प्रतिवेदन मिले थे। इसके बाद मंत्रालय ने यह निर्देश दिया। 4 दिसंबर को दुनियाभर में प्रीमियर होने वाली है पाकिस्तान की पहली उर्दू ओरिजिनल नेटफ्लिक्स सीरीज में महिरा खान और सनम सईद भी नजर आएंगी। सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से 8 मई, 2025 को जारी अपने एडवाइजरी का पालन करने और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि पाकिस्तान में तैयार की गई स्ट्रीमिंग सामग्री भारत में उपलब्ध न हो।

पिछले साल जून में नेटफ्लिक्स ने मंत्रालय को सूचित किया था कि उसने पाकिस्तान में बनी कोई भी फिल्म या वेब सीरीज भारत में अपने ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं कराई है। मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से उस समय दिए गए अपने आश्वासन पर कायम रहने और पहले बताई गई स्थिति को बरकरार रखने को कहा है। इस वेब सीरीज का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया था। इसे चार दिसंबर को प्रसारित किया जाना है।

AICWA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

इस सीरीज की भारत में संभावित रिलीज को लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी आपत्ति जताई है। इस संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। AICWA का कहना है कि यदि पाकिस्तान में बनी इस वेब सीरीज को भारत में उपलब्ध कराया जाता है, तो यह मई 2025 में जारी सरकारी एडवाइजरी के खिलाफ होगा।

एसोसिएशन ने केवल OTT प्लेटफॉर्म ही नहीं। बल्कि भारतीय सिनेमाघरों और टेलीविजन चैनलों पर भी पाकिस्तानी मनोरंजन कंटेंट पर स्थायी प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाने की मांग की है। संगठन ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त दंड का प्रावधान करने की भी मांग की है। इसके अलावा AICWA ने कुछ पाकिस्तानी कलाकारों की ओर से भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान कथित तौर पर की गई भारत विरोधी टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई है।

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तानी कंटेंट पर प्रतिबंध का मुद्दा

भारत में पाकिस्तानी कलाकारों और मनोरंजन कंटेंट को लेकर विवाद नया नहीं है। साल 2016 में उरी आतंकी हमले और 2019 में पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को भारतीय मनोरंजन उद्योग में काम देने पर प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हुई थी।

ये भी पढ़ें- Anand Mohan: बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन को 'सुप्रीम' झटका! सजा में छूट का आदेश रद्द, IAS अधिकारी हत्याकांड मामले में करना होगा सरेंडर

अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े सैन्य तनाव के बाद यह मुद्दा फिर चर्चा में आया। मई 2025 में केंद्र सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान में बने कंटेंट को लेकर एडवाइजरी जारी की थी। इसके बाद पाकिस्तानी फिल्मों, वेब सीरीज और अन्य डिजिटल कंटेंट की भारत में उपलब्धता पर सवाल उठने लगे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।