Pankaj Tripathi Mother Death: अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का शुक्रवार, 31 अक्टूबर को निधन हो गया। उनका निधन अभिनेता के गृहनगर बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड में हुआ। अभिनेता की टीम ने उनके और उनके परिवार की ओर से एक बयान जारी कर यह खबर साझा की। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बेलसंड में परिवार के करीबी सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में हुआ।
शेयर नोट में लिखा गया है कि, "हमें आपको यह सूचित करते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि पंकज त्रिपाठी की प्रिय माता हेमवंती देवी का शुक्रवार को बिहार के गोपालगंज के बेलसंड स्थित उनके गृहनगर में शांतिपूर्वक स्वर्गवास हो गया।"
"वह 89 वर्ष की थीं और कुछ समय से अस्वस्थ थीं। अपने प्रियजनों के बीच, नींद में ही उनका निधन हो गया। पंकज त्रिपाठी उनके अंतिम क्षणों में उनके साथ थे। त्रिपाठी परिवार इस अपार क्षति पर शोक व्यक्त करता है और सभी से विनम्र अनुरोध करता है कि वे श्रीमती हेमवंती देवी को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें। परिवार मीडिया और शुभचिंतकों से भी अनुरोध करता है कि इस दुख की घड़ी में उनकी निजता का सम्मान करें।"
पटना में कॉलेज थिएटर के दौरान अभिनय के प्रति अपने जुनून को पहचानने से पहले, अभिनेता ने शुरुआत में अपने पिता, जो एक पुजारी और किसान थे, की किसानी में हेल्प करते थे। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से ग्रेजुएट, त्रिपाठी मुंबई चले गए, जहां उन्होंने अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से फिल्मों में काम करने का सुनहरा मौका मिला। इसके बाद उन्होंने मसान, न्यूटन, स्त्री, मिर्ज़ापुर, मिमी और ओएमजी 2 में शानदार अभिनय किया और कई अवॉर्ड अपने नाम किए।