Paparazzi Culture: सोशल मीडिया के जमाने में वायरल होने की बड़ी कीमत चुकानी होती है । जैसे-जैसे पैपराजी कल्चर ज़्यादा से ज़्यादा हावी होता जा रहा है, कई मशहूर एक्ट्रेसेस ने ज़ूम-इन और वलगर कैमरा एंगल्स का विरोध करना शुरू कर दिया है। तस्वीरें भले ही सोशल मीडिया पर वायरल होती हों...लेकिन अक्सर सितारों को शर्मिंदगी महसूस करती हैं। खासकर तब, जब कैमरे बहुत ज़्यादा क्लोज़-अप पर टिके रहते हैं या उन्हें गलत एंगल्स से कैप्चर करते हैं।
हाल ही में, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने फोटोग्राफरों से रिक्वेस्ट करते हुए कहा था कि वे ज़ूम इन न करें या कुछ खास एंगल से तस्वीरें न लें। वहीं एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने जान-बूझकर पीछे की ओर चलना शुरू कर दिया ताकि उनकी पीछे से तस्वीरें न ली जा सकें। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी अपनी बेटी सारा तेंदुलकर को कैमरों से बचाते हुए देखा गया, ताकि कोई उनकी बिना इजाज़त तस्वीरें न ले सके। इस तरह की फोटोग्राफी को लेकर बढ़ती बहस के बीच पैपराज़ी ने अब अपनी बात रखी है।
मानव मंगलानी ने कहा कि ये पैप्स नहीं हैं, ये तो यूट्यूबर्स हैं, जो ये सब कर रहे हैं। उनका एकमात्र मकसद ज़्यादा से ज़्यादा व्यूज़ पाना और वायरल होना है। मैंने कभी भी इस तरह के बर्ताव का समर्थन नहीं किया है, न ही मेरी टीम ने और न ही मैंने। हम ऐसी चीज़ों को शूट नहीं करते और न ही इनका समर्थन करते हैं। जो भी पेज इस तरह के वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, उनके सोशल मीडिया पर बहुत कम फॉलोअर्स हैं और वे इन ज़ूम-इन वीडियो के ज़रिए वायरल होने की कोशिश कर रहे हैं। हम तो अपने सोशल मीडिया पेज पर इन्हें पब्लिश भी नहीं करते।
अजय चौरसिया विरल भयानी के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कृपया उन्हें पैप्स न कहें। ये वो लोग हैं, जो इन इवेंट्स पर अपने एचडी 4k कैमरे के साथ सिर्फ वायरल कंटेंट बनाने के लिए आ जाते हैं। पहले अंदाजा लगाओ कौन चला था, फिर ये ज़ूम-इन आया है, पर ये सब वो लोग नहीं कर रहे, जो इतने टाइम से इंडस्ट्री में हैं। कभी-कभी सेलेब्स भी पूछते हैं ज़ूम-इन एंगल से क्लिक करने के लिए, ये तो वही बात है, करे कोई, और भरे कोई।
बता दें कि पिछले महीने, एक डांस रियलिटी शो, इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 5 के सेट के बाहर फोटो खिंचवाने के दौरान, अभिनेत्री करीमा कपूर को यह कहते हुए सुना गया था, "ज़्यादा ज़ूम मत करना"। इसके तुरंत बाद, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके इस कदम की सराहना की।
वहीं शहर में एक इवेंट में शामिल होते हुए, इस एक्ट्रेस ने पैप्स से कहा कि वे दूसरे पैप्स को समझाएँ कि वे सेलेब्स की पीछे से तस्वीरें न लें। वीडियो में रिद्धि को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "सुनो, उनसे कहो कि वे किसी की भी पीछे से तस्वीरें न लें। उन सबको सिखाओ, मैं कैमरे पर यह बात कह रही हूं।"
एक इवेंट में शामिल होने के दौरान, एक्ट्रेस आयशा खान को शुरुआत में पैप्स के लिए खुशी-खुशी पोज़ देते हुए देखा गया। बाद में जब उन्हें एहसास हुआ कि कुछ पैप्स ज़ूम-इन कर रहे हैं, तो उन्होंने उन्हें टोका। "आप इज़्ज़त खुद ही कमाएंगे... खुद ही गंवाएंगे। प्लीज़ ऐसा मत करिए, अच्छा नहीं लगता।
मार्च में क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर के शादी के फंक्शन के दौरान, पिता सचिन तेंदुलकर को अपनी बेटी सारा तेंदुलकर के पीछे खड़े होते देखा गया। ऐसा तब हुआ जब कुछ पैपाराज़ी ने सारा की पीछे से तस्वीरें लेने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर कई प्रशंसकों ने इस पूर्व क्रिकेटर की तारीफ़ करते हुए उन्हें "सच्चा जेंटलमैन" और "अपनी बेटी की रक्षा करने वाला पिता" बताया।
ये कुछ सितारे नहीं है। इससे पहले जाह्नवी कपूर, मलाइका अरोड़ा, नोरा फतेही जैसे कई एक्टर जूम करके वल्गर फोटो लेने का विरोध कर चुके हैं। जाह्नवी कपूर तो कई इवेंट में इस बात को खुलकर रखती हैं कि जिम सूट में जानबूझ कर गलत एंगल से फोटोज क्लिक की जाती हैं। सोशल मीडिया पर देख और कमेंट पढ़ बहुत शर्मिंदगी होती है। आप बिना इजाजत ऐसा कैसे कर सकते हैं।