Priya Marathe: मशहूर मराठी अभिनेत्री प्रिया मराठे ने 38 साल की कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। प्रिया मराठे ने मुंबई में अपने घर पर अंतिम सांस ली है। वह पिछले कुछ दिनों से कैंसर से पीड़ित थीं। प्रिया मराठे के निधन से मराठी फिल्म उद्योग शोक में डूब गया है।
प्रिया का मुंबई में मीरा रोड स्थित घर पर निधन हुआ है। प्रिया को कुछ साल पहले कैंसर हो गया था। वो कैंसर से रिकवर करने लगी थी। लेकिन कुछ समय पहले फिर कैंसर उनकी बॉडी में फैलने लगा और उनके शरीर ने ट्रीटमेंट को रिस्पॉन्ड करना पूरी तरह से बंद कर दिया था। शनिवार को एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
प्रिया मराठे ने न केवल मराठी बल्कि हिंदी धारावाहिकों में भी अपनी पहचान बनाई है। 'कसम से', 'पवित्र रिश्ता', 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे लोकप्रिय हिंदी धारावाहिकों में उनकी भूमिकाएं दर्शकों को काफी पसंद आईं थी। मराठी में, उन्होंने धारावाहिक 'चार दिवस सासुचे' और 'तू तिथे मी' में काम किया। उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस' शो में भी दर्शकों को खूब हंसाया। अपने अभिनय के कारण वे दर्शकों के दिलों में बस गईं थी।
प्रिया मराठे का जन्म 23 अप्रैल 1987 को ठाणे में हुआ था। उन्होंने 2006 में मराठी धारावाहिक 'या सुखानो या' से अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने अपनी पहली भूमिका से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया था और बाद में विभिन्न धारावाहिकों और फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी।
वही प्रिया मराठे के पति शांतनु मोघे ने स्वराज्यरक्षक संभाजी में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई थी। मराठी एक्टिंग इंडस्ट्री में भी उन्हें पावर कपल माना जाता था। अब प्रिया मराठे के आकस्मिक निधन ने कई लोगों को स्तब्ध कर दिया है। हर कोई इस खबर को सुनकर हैरान रह गया है।
बता दें कि प्रिया को टीवी सीरियर पवित्र रिश्ता से नेम-फेम खूब मिला था। शो में एक्ट्रेस ने निगेटिव रोल किया था। उनके कैरेक्टर का नाम वर्शा देशपांडे था। प्रिया ने Char Divas Sasuche , कसम से, कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स, उतरन, बड़े अच्छे लगते हैं, भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप, सावधान इंडिया, भागे रे मन, साथ निभाना साथिया जैसे कई शोज में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।