Pawan Singh: तीसरी शादी के कमेंट को सुनकर पार्टी में बौखलाए पवन सिंह, बॉडीगार्ड और टीम ने ऐसे संभाली बात

Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइम लाइट में छाए रहते हैं। इन दिनों एक्टर की तीसरी शादी को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि क्या सच है और क्या झूठ ये तो एक्टर ही बता सकते हैं। इस बीच उनका एक बवाली वीडियो सामने आया है।

अपडेटेड Jan 21, 2026 पर 11:47 AM
Story continues below Advertisement
तीसरी शादी के कमेंट को सुनकर पार्टी में बौखलाए पवन सिंह

Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर हाउस कहे जाने वाले पवन सिंह खबरों में छाए रहते हैं। कभी अपने कॉन्ट्रोवर्सियल बयानों को लेकर तो कभी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर। अब एक बार फिर पवन सिंह सोशल मीडिया पर सनसनाी बन गए हैं। 20 जनवरी को भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह के जन्मदिन पर लखनऊ में एक पार्टी हुई थी।

इस पार्टी में पवन सिंह अपनी मां और को-एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ पहुंचे थे। महिमा सिंह वहीं हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर लोग पवन सिंह की तीसरी वाइफ कहते हैं। इस पार्टी में पवन सिंह ने अपना आपा खो दिया। वह एक शख्स को कहते नजर दिखे कि काफी दिनों बाद मेरा ऐसा मिजाज बना है। इन सब के बीच एक बार फिर पवन सिंह की तीसरी शादी की बातों को जोर मिल गया है। पार्टी में एंटर करते हुए पवन सिंह महिमा सिंह का हाथ पकड़े हुए थे।


दरअसल, महिमा सिंह और पवन सिंह की लिंकअप से कही ज्यादा शादी की खबरों का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि पवन सिंह ने गुपचुप तरीके से महिमा सिंह से तीसरी शादी कर ली है। पवन सिंह के बर्थडे पार्टी से शुरू हुई इस अफवाह को और जोर तब मिल, जब एक्टर बार-बार महिमा सिंह के साथ स्पॉट हुए।

कुछ दिनों पहले पवन सिंह और महिमा के कुछ वीडियो सामने आए थे, जिसके पहले वीडियो में महिमा पवन सिंह साथ बैठी थीं। दूसरे वीडियो में रात के समय पवन सिंह महिमा हाथ सेंकते दिखे थे। अब गुंजन सिंह के पार्टी में एक बार फिर पवन सिंह महिमा की एंट्री ने लोगों को उनके रिश्ते को लेकर बातें करने पर मजबूर कर दिया है।

पार्टी के दौरान पवन सिंह ने गाना गाया और डांस भी किया। इस दौरान पवन सिंह और महिमा सिंह की केमिस्ट्री किसी से छुपी नहीं। दोनों एकसाथ काफी अच्छे दिख रहे थे। इसी बीच वे माइक पर कुछ बोलते, तभी अचानक किसी ने उनके ऊपर कुछ कमेंट कर दिया। इसपर पवन सिंह काफी भड़क गए। पवन सिंह सख्स को मारने के लिए आगे की तरफ बढ़े, तबतक उनके आसपास खड़े गार्ड ने उन्हें समझा कर मामले को शांत कराया। पार्टी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।