Piyush Mishra: 'मैं फूट-फूटकर रोया जब अपनी पत्नी को एक्ट्रा मेरिटल अफेयर के बारे में बताया', पीयूष मिश्रा ने अपनी शादी के बुरे दिनों को किया याद

Piyush Mishra: पीयूष मिश्रा ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी पत्नी के सामने अपने एक्ट्रा मेरिटल अफेयल को एक्सेप्ट किया था। बोले- मुझे यह महसूस करने में 15 साल लग गए कि वह वाकई में मेरी लाइफ पार्टनर है।

अपडेटेड Apr 05, 2026 पर 9:27 AM
Story continues below Advertisement
'मैं फूट-फूटकर रोया जब अपनी पत्नी को एक्ट्रा मेरिटल अफेयर के बारे में बताया'

Piyush Mishra: अभिनेता, गायक और लेखक पीयूष मिश्रा ने अपने पर्सनल लाइफ और मैरिड लाइफ में बहुत गलतियां की हैं। हाल में ही उन गलतियों के बारे में खुलकर बात की है, जिसमें उन्होंने इमोशनल डिस्टेंस, बेवफाई और गिल्ट से भरे एक कठिन दौर को याद किया है। अपनी ऑटोबायोग्राफी 'तुम्हारी औकात क्या है' से प्रेरणा लेते हुए, पीयूष मिश्रा ने बताया कि कैसे समय और आत्मनिरीक्षण ने रिश्तों के प्रति उनकी समझ को नया आकार दिया।

हाल ही में हुई बातचीत में पीयूष ने स्वीकार किया कि वह पहले एक अच्छे साथी नहीं रहे हैं। उन्होंने प्रेम के प्रति अपने बदलते नजरिए पर विचार करते हुए कहा- अब मैं एक अच्छा पति हूं, पहले नहीं था। तब मैं बिल्कुल भी ज़िम्मेदार नहीं था, और शादी एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है। उन्होंने समझाया कि जवानी में प्यार अक्सर सहज होता है, लेकिन समय के साथ इसका अर्थ गहरा होता जाता है। उनके अनुसार, प्यार अंतत साथ रहने और एक साथ बुढ़ापा बिताने के बारे में हो जाता है।

अभिनेता ने अपनी शादी को सही मायने में स्वीकार करने में लगे समय के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा, “मुझे यह एहसास होने में लगभग 10-15 साल लग गए कि वह मेरी पत्नी है। इससे पहले, वह मेरे लिए सिर्फ एक ऐसी महिला थी जो मेरे बच्चों को पालती थी, मेरे लिए खाना बनाती थी और घर की देखभाल करती थी। इसके अलावा मेरे मन में उसके लिए कोई भावना नहीं थी।


पीयूष ने आगे बताया कि एक समय वह भावनात्मक रूप से बिल्कुल अलग-थलग रहते थे और खुद को “बहुत रूखा” और “असामाजिक” बताते थे। कुछ समय बाद उनमें सहानुभूति और भावनात्मक जागरूकता विकसित होने लगी। अपनी पत्नी प्रिया के बारे में बात करते हुए, पीयूष ने उनके वैवाहिक जीवन को थामे रखने का श्रेय उनकी दृढ़ता और सहनशीलता को दिया। वह मुझसे प्यार करती थी। मेरे लिए वह घर छोड़कर भाग गई और अपने माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध मुझसे शादी की… उसने कहा था कि वह मुझे कभी नहीं छोड़ेगी। यह उसकी महानता थी कि वह मेरे साथ रही। आज मैं इसे समझता हूं। मैं भाग्यशाली हूं।

पीयूष ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने आखिरकार अपनी पत्नी को अपने एक्ट्रा मेरिटल अफेयल समेत सब कुछ बता दिया। उन्होंने कहा, “जब मुझे अपनी गलतियों का एहसास हुआ, तो मैंने उसे सब कुछ बता दिया। हम दोनों रो रहे थे और हमने एक-दूसरे को गले लगाया। उसके बाद हमें हल्कापन महसूस हुआ। उन्होंने उस पल को अपने रिश्ते का एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि इस बातचीत ने उनके बंधन को और मजबूत किया और उन्हें ईमानदारी से आगे बढ़ने में मदद की।

अभिनेता ने इस बात पर जोर दिया कि उस दौर में वह और उनकी पत्नी दोनों ही व्यक्तिगत संघर्षों से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं था। हम दोनों को अपने जीवन को बेहतर बनाने की जरूरत थी। जो कुछ हम अब तक छिपा रहे थे, उसे कहने में हमें कई साल लग गए।

उनके अनुसार, उन्हें अपने सच का खुलकर सामना करने की स्थिति तक पहुंचने में लगभग पांच से छह साल लग गए। एक बार जब उन्होंने ऐसा कर लिया, तो इससे उन्हें अपने रिश्ते को और मजबूत नींव पर फिर से बनाने में मदद मिली। पीयूष मिश्रा ने 1995 में आर्किटेक्ट प्रिया नारायणन से शादी की। इस कपल के दो बेटे हैं, जोश और जय।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।