Pooja Batra: हाइट को लेकर किए स्ट्रगल को लेकर बोलीं पूजा बत्रा, 'मैंने दीपिका पादुकोण से लेकर कृति सेनन के लिए किया रास्ता....'

Pooja Batra: पूजा बत्रा ने बॉलीवुड में फीमेल की हाइट को लेकर किए जाने वाले स्ट्रगल पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि इनसक्योर एक्टर के सामने छोटा दिखाने के लिए कैमरे के सामने कितनी मसक्कत करनी पड़ती थी।

अपडेटेड May 11, 2026 पर 2:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पूजा बत्रा ने रिवील किया कि मुझे याद है कि संगीता बिजलानी ने मुझसे कहा था, 'तुम्हें फिल्मों में अच्छी भूमिकाओं का मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि तुम बहुत लंबी हो।

Pooja Batra: बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व मिस इंडिया पूजा बत्रा ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने एक्सपीरिएंस को शेयर किए। एक्ट्रेस को अपनी हाइट के कारण आने वाली परेशानी के बारे में बात की। अपने करियर के शुरुआती सालों को याद करते हुए, पूजा ने खुलासा किया कि उन्हें अक्सर अपने मेल को स्टार की तुलना में छोटा दिखने के लिए कैमरे के सामने स्प्लिट करने के लिए कहा जाता था।

उन्होंने बताया कि जिन संघर्षों से वह गुजरीं, उसके बाद अब जाकर दीपिका पादुकोण और कृति सेनन जैसी लंबी एक्ट्रेसेस को बॉलीवुड में आसानी स्वीकार किया जा रहा है। पूजा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की और बाद में बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया।

मॉडलिंग से बॉलीवुड में के सफर को याद करते हुए उन्होंने हार्पर बाजार इंडिया को बताया, "यह मुश्किल था। मुझे याद है कि संगीता बिजलानी ने मुझसे कहा था, 'तुम्हें फिल्मों में अच्छी भूमिकाओं का मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि तुम बहुत लंबी हो। मैं उनकी बात सुनकर उस समय हैरान थीं।


दीपिका पादुकोण और कृति सेनन जैसी लंबी एक्ट्रेसेस के बारे में बात करते हुए, पूजा ने कहा, "मैंने लंबी अभिनेत्रियों के लिए रास्ता साफ किया है। मैं कैमरे के सामने स्प्लिट्स करती थी ताकि हीरो लंबे दिखें। मुझे पूरे सीन के बीच में अपने पैर फैलाने पड़ते थे। हां पर सलमान को कभी कोई समस्या नहीं हुई। वह एक ऐसे व्यक्ति थे, जो कहते थे, 'अपनी हील्स पहनो, मुझे कोई समस्या नहीं है।' वह अपनी बॉडी के साथ कंफर्टेबल थे।"

1993 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल 1993 का ताज पहनने के बाद पूजा को फेम मिली। वह भारत की टॉप मॉडलों में से एक बन गईं और भारत और विदेशों में 250 से अधिक फैशन शो में रैंप वॉक किया। बाद में उन्होंने 1997 में फिल्मों की ओर रुख किया।

उन्होंने अनिल कपूर के साथ विरासत में बॉलीवुड में डेब्यू किया और बाद में भाई, हसीना मान जाएगी, दिल ने फिर याद किया और कहीं प्यार ना हो जाए जैसी फिल्मों में काम किया। उन्हें आखिरी बार 2021 की फिल्म स्क्वाड में देखा गया था। नीलेश सहाय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रिनजिंग डेन्जोंगपा और मालविका राज भी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म का प्रीमियर 12 नवंबर को ZEE5 पर हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।