Pooja Bhatt: 'वे मर्द हैं तो ऐसा कर सकते हैं...', परवीन बाबी के लिए पिता महेश भट्ट के मां किरण को छोड़कर जाने पर बोलीं पूजा भट्ट

Pooja Bhatt: परवीन बाबी के मानसिक संतुलन खराब होने के कारण निधन हो जाने के बाद महेश और किरण ने अपनी शादी को एक और मौका देने का फैसला किया था। पूजा ने पिता के धोखा देने के सवाल पर शॉकिंग रिएक्ट किया है।

अपडेटेड May 29, 2026 पर 11:19 AM
Story continues below Advertisement
परवीन बाबी के मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मौत हो जाने के बाद, महेश और किरण ने अपनी शादी को एक और मौका देने का फैसला किया था।

Pooja Bhatt: पूजा भट्ट ने अपने पिता महेश भट्ट और अभिनेत्री परवीन बाबी के अफेयर के बारे में खुलकर बात की। खबरों के अनुसार, महेश और परवीन का अफेयर कबीर बेदी से तलाक के बाद 1977 में शुरू हुआ था। भट्ट ने अभिनेत्री के साथ रहने के लिए अपनी पत्नी लॉरेन ब्राइट यानी किरण को भी छोड़ दिया था। हालांकि, परवीन की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनका यह रिश्ता जल्द खत्म हो गया था।

विक्की लालवानी के साथ हाल ही में हुई बातचीत में पूजा ने कहा कि उन्हें महेश भट्ट पर गर्व है कि उन्होंने एक अनसक्सेस शादी को तोड़ दिया था। पूजा भट्ट ने कहा, "क्या मैं ऐसा पिता चाहूंगी जो यह स्वीकार करे कि वह भी इंसान है, कि उसके स्नेह में बदलाव आया है, और जो उस महिला के साथ रहने के लिए घर छोड़ दे जिससे वह मिला है?"

उन्होंने आगे कहा, “या क्या मैं ऐसे पिता को पसंद करूंगी, जो समाज के नाम पर मेरी मां के साथ एक ही छत के नीचे रहता है, बाहर 200 अफेयर रखता है, लेकिन हर कोई इसे सामान्य और चुप्पी का नाटक बनाकर रखता है? क्योंकि वे मर्द हैं, इसलिए वे ऐसा कर सकते हैं। मेरे घर में ऐसा कभी नहीं हुआ। उन दोनों को लगा कि रिश्ता खत्म हो चुका है।”


हालांकि, परवीन बाबी के मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मौत हो जाने के बाद, महेश और किरण ने अपनी शादी को एक और मौका देने का फैसला किया था। कुछ सालों बाद, महेश की मुलाकात सोनी राजदान से हुई और दोनों को प्यार हो गया। बाद में 1986 में, उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और चार साल तक अपने अफेयर को छुपाने के बाद सोनी राजदान से शादी कर ली थी।

जब पूजा से पूछा गया कि क्या महेश ने दो पत्नियां रखने के लिए अपना धर्म बदला था, तो उन्होंने कहा, “वह मेरी मां से कभी अलग नहीं होते। मैं अपने पिता के बारे में एक बात जानती हूं कि एक बार जब वह किसी का हाथ थाम लेते हैं, चाहे आप कोई भी हों, वह उसे कभी नहीं छोड़ते। यह बात उनके जीवन की महिलाओं, उनके साथ काम करने वाली महिलाओं और जिन्हें उन्होंने तराशा और लॉन्च किया है, उन सभी पर लागू होती है। वह हमेशा साथ रहते हैं। वह भरोसेमंद हैं।”

अभिनेत्री ने कहा कि उनके माता-पिता का मानना ​​है कि उनकी कहानी में कोई खलनायक नहीं है। पूजा ने कहा, “उसने उसे सालों पहले माफ कर दिया था। वरना वे आज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाते। असली विलेन कौन है? क्या सोनी विलेन है? क्या परवीन बाबी विलेन है? क्या महेश भट्ट विलेन है? क्या किरण विलेन है, या लॉरेन ब्राइट? क्या जिंदगी विलेन है? या हालात? क्या इंसान का बेहद कमजोर होना विलेन है?”

एक्ट्रेस ने कहा कि आज जब मैं अपने माता-पिता को देखती हूं, तो प्यार का स्वरूप बदल गया है। लेकिन वे एक इकाई हैं। जब लोग मुझसे पूछते हैं, ‘प्यार के बारे में क्या?’, तो मैं कहती हूं कि अगर प्यार ऐसा हो सकता है, जब दो लोग हर सुख-दुख में एक-दूसरे का नैतिक रूप से साथ दे सकें… भले ही दुनिया एक तरफ हो, और तुम गलत हो, फिर भी तुम मेरे साथ खड़े रह सको।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।