एक्टर प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। वहीं अब इसके ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा तेज है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इसके ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी खबर आ रही है। आइए जानते हैं कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है प्रभास की नई हॉरर कॉमेडी फिल्म
हाल ही में चित्रंभलारे ने X पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि फिल्म के डिजिटल राइट्स 80 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। इससे साफ है कि फिल्म को OTT पर भी काफी बड़ी कीमत मिली है।
कब रिलीज हो सकती है फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar ने इस फिल्म को स्ट्रीम करने के लिए एक बड़ी डील साइन की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द राजा साब’ के मेकर्स पीपुल मीडिया फैक्ट्री और आईवी एंटरटेनमेंट फिल्म को OTT पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। ये फिल्म फरवरी 2026 के आखिरी हफ्ते यानी 27 फरवरी या फिर मार्च 2026 के पहले हफ्ते, यानी 6 मार्च को ऑनलाइन आ सकती है। हालांकि मेकर्स या किसी भी OTT प्लेटफॉर्म की ओर से इसकी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
इस डील में फिल्म के सभी बड़े भाषा वर्जन शामिल हैं, जैसे तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सिर्फ एक तय कीमत की डील नहीं है, बल्कि इसमें परफॉर्मेंस से जुड़ी शर्त भी है, जिससे मेकर्स को ज्यादा फायदा हो सकता है। इंडस्ट्री में चर्चा है कि अगर Jio Hotstar पर आने से पहले The Raja Saab बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेती है, तो इसके बाद हर अतिरिक्त 100 करोड़ रुपये की कमाई पर मेकर्स को 10 करोड़ रुपये और मिल सकते हैं।
मारुति के निर्देशन में बनी फिल्म द राजा साब में प्रभास राजू के किरदार में नजर आए हैं। इस फिल्म की कास्ट काफी बड़ी है। इसमें संजय दत्त, जरीना वहाब, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, ऋद्धि कुमार, समुथिरकानी, वरलक्ष्मी सरथकुमार और जीशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर थमन एस ने दिया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी कार्तिक पलानी और एडिटिंग कोटागिरी वेंकटेश्वर राव ने संभाली है।