Get App

The Raja Saab: मगरमच्छ के साथ प्रभास की फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंचे फैंस, वीडियो हुआ वायरल

The Raja Saab: प्रभास की नई फिल्म 'द राजा साहब' आज रिलीज हो चुकी है। शो के दौरान उनके कुछ फैंस फिल्म के ट्रेलर को देख सिनेमाघरों में मगरमच्छ लेकर पहुंचे, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 5:18 PM
The Raja Saab: मगरमच्छ के साथ प्रभास की फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंचे फैंस, वीडियो हुआ वायरल
मगरमच्छ के साथ प्रभास की फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंचे फैंस

The Raja Saab: तेलुगु एक्टर प्रभास (Prabhas) के फैंस उनकी फिल्म रिलीज के दौरान काफी जोश में दिखाई दिए हैं। फैंस ने जोश-जोश में अपनी हदें पार कर अजीब हकरत करने लगे। 9 जनवरी को, 'द राजा साहब' सिनेमाघरों में रिलीज की गई। फिल्म रिलीज के बाद अति उत्साहित फैंस फिल्म की स्क्रीनिंग में मगरमच्छ लेकर धमक पड़े। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

यह स्टंट फिल्म के ट्रेलर के एक सीन से प्रभावित होकर किया गया था, जिसमें प्रभास का किरदार एक्शन के दौरान एक 'मगरमच्छ' फेंकते दिखता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में फैंस 'मगरमच्छ' को अपने सिर के ऊपर उठाए हुए और हॉल में दौड़ते हुए दिख रहा है, जिससे कुछ दर्शक परेशान हो गए। हालांकि, ये नकली मगरमच्छ था।

वहीं कई जगह फिल्म की तुलना अक्षय कुमार की भूल भुलैया से हो रही है। इस पर बात करते हुए निर्माता टी. जी. विश्व प्रसाद ने पिंकविला से कहा कि हमें भारत के सबसे बड़े स्टार को लेकर एक इमेजनरी दुनिया बनानी थी। इसलिए, विजुअल एलिमेंट्स के साथ-साथ पृष्ठभूमि की कहानी को अलग तरह से तैयार किया गया है। इसका भूल भुलैया से कोई कनेक्शन नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें