The Raja Saab: रिलीज के 2 दिन बार ऑन लाइन लीक हुई प्रभास की फिल्म, रेस्टोरेंट में टीवी पर चला पायरेटेड वर्जन

The Raja Saab: इन दिनों "द राजा साहब" टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। फिल्म ने 2 दिन पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस बीच मेकर्स को एक बड़ा झटका लगा है। प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है।

अपडेटेड Jan 11, 2026 पर 1:00 PM
Story continues below Advertisement
रिलीज के 2 दिन बार ऑन लाइन लीक हुई प्रभास की फिल्म

The Raja Saab: मारुति के डायरेक्शन में बनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’, में प्रभास लीड रोल में नजर आए हैं। इस शुक्रवार संक्रांति से पहले मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। लेकिन रिलीज के महज दो दिन बाद ही फिल्म ऑनलाइन लीक कर दी गई है। इसके बाद हैदराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने पायरेसी करने वाले प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। साथ ही एक्शन भी लिया है। खबर सामने आई कि अमेरिका के एक रेस्टोरेंट में टीवी पर इस फिल्म का पायरेटेड वर्जन को दिखाया जा रहा है।

एनआरआई (NRI) फोकस्ड इंस्टाग्राम पेज ने एक वीडियो को शेयर किया था, जिसे अब डिलेट कर दिया गया है। वीडियो में दावा किया गया था कि अमेरिका के ओहियो में एक रेस्टोरेंट ने टीवी पर ‘द राजा साब’ का पायरेटेड वर्जन लोगों को दिखाया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'Too much,' और यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी।


इस बीच, फिल्म के अमेरिकी डिस्ट्रिब्यूटर प्रत्यंगिरा सिनेमा ने बताया कि रिलीज के सिर्फ दो दिनों में ‘द राजा साब’ ने अमेरिका में 2 मिलियन डॉलर का कलेक्श किया है। वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में कुल 138.30 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन भी कर लिया है।

वहीं पायरेट वेबसाइट चलाने वाले रवि ईमांदी को हिरासत में लिए जाने के बाद, हैदराबाद की साइबर क्राइम पुलिस दूसरी पायरेटेड वेबसाइट की तरफ ध्यान दे रही है। नवीन नामक शख्स 5movierulz और 1tamilmv जैसी पायरेट वेबसाइट संचालित कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह श्रीलंका से ऑपरेट कर रहा एक तमिलियन है, जिस पर पुलिस को शक बना हुआ है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने पुलिस अधिकारी के हवाले से जानकारी दी है कि हाल की फिल्मों के कैमकॉडर प्रिंट ऑनलाइन रिकॉर्ड हो रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द राजा साब’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्में इन साइट्स पर अवैध रूप से स्ट्रीम की गई हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।