The Raja Saab Movie Review: प्रभास के रॉयल लुक ने जीता फैंस का दिल, जानें कैसी है 'द राजा साब' फिल्म

The Raja Saab Movie Review: प्रभास स्टारर 'द राजा साब' फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। फिल्म देखने से पहले हमारा ये रिव्यू जरूर पढ़ लें और जान ले कि फिल्म कैसी है।

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 4:33 PM
Story continues below Advertisement
प्रभास के रॉयल लुक ने जीता फैंस का दिल

फिल्म-द राजा साब

कलाकार-प्रभास , संजय दत्त , निधि अग्रवाल , मालविका मोहनन , रिद्धि कुमार , बोमन ईरानी और जरीना वहाब

निर्देशक-मारुति

रेटिंग-3/5

The Raja Saab Movie Review: 'द राजा साब' को हॉरर-फैंटेसी-कॉमेडी कहा जा रहा था, लेकिन असल में यह एक जॉनर-कन्फ्यूज के साथ-साथ बेहद बिखरी हुई है। वहीं फिल्म बेहद लंबी है। प्रभास जैसे बड़े स्टार और मारुति जैसे निर्देशक के बावजूद फिल्म अपना मैसेज दर्शकों तक पहुंचाने में असफल रही है। बड़े सेट, बड़ा बजट और तामझाम के बाद भी फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।


फिल्म की कहानी सुनने में अच्छी है, लेकिन देखने में काफी बोरिंग लगती है। फिल्म मंनोरजन कम करती हैं कंफ्यूजन ज्यादा पैदा करती हैं। राजा (प्रभास) अपनी अल्जाइमर से पीड़ित दादी गंगम्मा (जरीना वहाब) की एक जिद को पूरी करने सफर पर निकलता है। दादी का कहना है कि पति कनकराजू (संजय दत्त) आज भी जिंदा हैं। इस बात को सच मानकर वह उन्हें ढूंढने निकल पड़ता है। उसकी ये तलाश उसे हैदराबाद की एक पुरानी भूतिया हवेली पहुंचाती है, जहां आत्माएं, तंत्र-मंत्र, डर और खौफनाक अतीत छुपा है। यहीं से कहानी शुरू होती है। आगे क्या होता है ये आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।

बात कलाकारों की एक्टिंग की करें तो प्रभास इस फिल्म में काफी कुछ करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कमजोर किरदार और ढीली स्क्रिप्ट की वजह कर नहीं पाते हैं। कॉमेडी करने में एक्टर जरा भी सफल नहीं रहे है। उनकी कॉमिक टाइमिंग ज्यादा इम्प्रेस नहीं कर पाती हैं। वहीं हॉरर सीन में गंभीरता की कमी नजर आती है। फिल्म में कोई यादगार पल नहीं आता है। संजय दत्त फिल्म की थोड़ी बहुत इज्जत बता ले गए हैं। उनका किरदार जर का माहौल बनाता है। बोमन ईरानी ने लिमिटेड स्क्रीन टाइम में इंप्रेस किया है। जरीना वहाब दादी के रोल में जच रही हैं...मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार ग्लैमर तक सिमट कर रह जाती हैं।

इस फिल्म को देखने के बाद कहा जा सकता है कि मारुति के निर्देशन ने पहली बार दर्शकों को इतना निराश किया होगा है। हॉरर, कॉमेडी, फैंटेसी, इमोशन....सब कुछ एक ही फिल्म में डालने की ये उनकी सबसे असफल कोशिश है। हां फिल्म में आपको रॉयल सेट, कॉस्ट्यूम से लेकर बाकी चीजें शानदार देखने को मिलती है।

फिल्म की और प्रभास को लेकर खास बात ये हैं कि वह लंबे समय बाद कॉमेडी रोल में दिखे हैं। कुछ सीन में वह हंसाते हैं। कहीं गुस्सा भा दिलाते हैं। लेकिन उन्हें अपने बाहुबली रोल से दर्शकों का उनके लिए स्तर इतना स्तर इतना ऊपर सेट कर दिया है कि अब वह खुद ही उसे तोड़ नहीं पा रहे हैं। दर्शकों को प्रभास से बेहद उम्मीद हैं। अगर आप प्रभास के जबरा फैन हैं, तो फिल्म आप के लिए ही हैं। लेकिन अगर आप अच्छी कहानी, सच्चा हॉरर या कॉमेडी देखना चाहते हैं तो फिल्म आपको निराश करेगी। मनीकंट्रोल की तरफ से फिल्म को 3 स्टार दिए जा रहे हैं। 2 स्टार फिल्म के कलाकारों, निर्देशक, निर्माता के काम को और 1 स्टार पर्दे के पीछे दिन रात मेहनत कर रही टेक्कनीशियन और वर्कर्स की टीम को।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।