Prakash Raj Mother Passed Away: प्रकाश राज की मां सुवर्णलता का 86 साल की उम्र में निधन, बेंगलुरु में हुआ अंतिम संस्कार

Prakash Raj Mother Passed Away: दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज की मां सुवर्णलता का 29 मार्च को उनके आवास पर निधन हो गया था। आज बेंगलुरु में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 3:19 PM
Story continues below Advertisement
अभिनेता प्रकाश राज की मां सुवर्णलता का 86 साल की उम्र में निधन

Prakash Raj Mother Passed Away: अभिनेता प्रकाश राज और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां सुवर्णलता का 29 मार्च को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम को बेंगलुरु में किया गया।

उनके निधन के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि वे बढ़ती उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। प्रकाश ने सालों से उनके स्वास्थ्य संबंधी संघर्षों के बारे में खुलकर बात की थी, जिनमें दिमाग में एक सिस्ट भी शामिल था, जिसके लिए सर्जरी की आवश्यकता पड़ी थी। उन्होंने पहले खुलासा किया था कि इस सर्जरी के कारण उनकी याददाश्त कमजोर हो गई थी, जिससे वह अपने परिवार को भी मुश्किल से पहचान पाती थीं।


सुवर्णलता का जीवन आसान नहीं रहा है। कर्नाटक में जन्मी और एक ईसाई परिवार में पली-बढ़ी, वे कम उम्र में ही अनाथ हो गईं थीं। उन्हें बचपन से ही अकेले लाइफ गुजारनी पड़ी थी । उन्होंने नर्स के रूप में काम करना शुरू किया, एक ऐसा पेशा जिसने न केवल उनके जीवन को आकार दिया बल्कि उन्हें अपने पति से भी मिलवाया, जो अस्पताल में एक मरीज थे। पेसेंट-मरीज के रूप में शुरू हुआ यह रिश्ता जल्द ही दोस्ती में बदल गया और शादी में तब्दील हो गया था। साथ मिलकर उन्होंने एक परिवार बनाया और तीन बच्चों का पालन-पोषण किया, जिनमें प्रकाश सबसे बड़े थे, उसके बाद एक बेटी और एक बेटा था।

उनके निधन की खबर के बाद, फिल्म जगत के कई सदस्यों और राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। पवन कल्याण ने X पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “मुझे यह जानकर गहरा दुख हुआ कि अभिनेता श्री प्रकाश राज की माता, श्रीमती सुवर्णलता गारू का निधन हो गया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। मैं श्री प्रकाश राज गारू और उनके परिवार के सभी सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

इस व्यक्तिगत क्षति से उबरने के बावजूद, प्रकाश राज पेशेवर रूप से सक्रिय हैं। अभिनेता को हाल ही में 'दे कॉल हिम ओजी' (2025) और 'देवरा: पार्ट 1' (2024) में देखा गया था, और उन्होंने 'दृश्यम 3' पर काम शुरू कर दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए उन्होंने लिखा, "एक बेहतरीन टीम और एक शानदार भूमिका के साथ इस दिलचस्प फ्रेंचाइज़ #दृश्यम 3 की हिंदी शूटिंग शुरू कर दी है। मुझे यकीन है कि आपको यह पसंद आएगी। (और हां, मैं किसी की जगह नहीं ले रहा हूं..)"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।