Get App

Prashant Tamang final performances: प्रशांत तमांग के निधन के बाद वायरल हुआ उनका आखिरी वीडियो, दुबई में किया आखिरी बार आए थे नजर

Prashant Tamang final performances: इंडियन आइडल 3 के विजेता और पाताल लोक 2 के अभिनेता प्रशांत तमांग का रविवार को 43 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। निधन के बाद अब सिंगर का आखिरी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 11, 2026 पर 5:47 PM
Prashant Tamang final performances:  प्रशांत तमांग के निधन के बाद वायरल हुआ उनका आखिरी वीडियो, दुबई में किया आखिरी बार आए थे नजर
प्रशांत तमांग के निधन के बाद वायरल हुआ उनका आखिरी वीडियो

Prashant Tamang final performances: अभिनेता-गायक प्रशांत तमांग का रविवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर 43 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। बताया जाता है कि उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में परफॉमेंस दी थी और बीमार पड़ने से पहले घर लौट आए थे। इंडियन आइडल 3 के विनर के निधन की खबर फैलते ही फैंस को गहरा सदमा लगा है। दुबई में उनके आखिरी परफॉमेंश में से एक का वीडियो फिर से सामने आया है, जिसके बाद प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में दर्द बयां किया है।

प्रशांत ने दुबई के क्लब याक एंड यति एवरेस्ट में लाइव परफॉर्मेंस दी थी। क्लब ने लिखा था, "एक शानदार परफॉर्मेंस, अद्भुत माहौल और एक यादगार रात के लिए तैयार हो जाइए!" और प्रशंसकों को 27 दिसंबर, 2025 को उनका परफॉर्मेंस देखने के लिए आमंत्रित किया था। परफॉर्मेंस के बाद, क्लब ने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें प्रशंसकों को उस परफॉर्मेंस की झलक दिखाई गई। क्लब ने प्रशांत के आखिरी परफॉर्मेंस में से एक को "उत्साह से भरपूर, एनर्जी के साथ भीड़ और बेजोड़ माहौल" दिखा था।

नेपाली गायक के निधन की खबर सुनकर प्रशंसकों ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में शोक व्यक्त किया। एक प्रशंसक ने लिखा, "वह बहुत ही विनम्र इंसान और एक बेहतरीन गायक थे।" एक अन्य ने लिखा, "रेस्ट इन पीस।" एक फैन ने तो यहां तक कह दिया, "भाई, मुझे बता दो कि तुम ज़िंदा हो और ये सब सिर्फ़ अफवाहें हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें