Get App

Prashant Tamangs Death: प्रशांत तमांग की पत्नी ने सिंगर की मौत पर चल रही फिजूल खबरों को बताया गलत, बोलीं- मेरे पति सोते समय ही...

Prashant Tamangs Death: जुबिन गर्ग के बाद प्रशांत तामांग के निधन ने उनके परिवार और फैंस को तोड़ दिया है। वहीं जुबिन की तरह लोग प्रशांत की मौत के पीछे भी साजिश के कयास लगा रहे थे, जिसके बाद अब सिंगर की वाइफ ने इन खबरों को गलत बताकर अटकलों पर विराम लगा दिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 1:28 PM
Prashant Tamangs Death: प्रशांत तमांग की पत्नी ने सिंगर की मौत पर चल रही फिजूल खबरों को बताया गलत, बोलीं- मेरे पति सोते समय ही...
प्रशांत तमांग की पत्नी ने सिंगर की मौत पर चल रही फिजूल खबरों को बताया गलत

Prashant Tamangs Death: प्रशांत तमांग के अचानक निधन से छाई खामोशी बेहद गहरी है, खासकर उन लोगों के लिए जो बचपन से उनकी आवाज़ सुनते और उनके सफर को देखते आए हैं। महज 43 साल की उम्र में सिंगर और अभिनेता प्रशांत तमांग की मौत ने उनके प्रशंसकों को झकझोर दिया है और वे जवाब तलाश रहे हैं। जैसे-जैसे उनके निधन के हालात को लेकर अटकलें तेज होती गईं, उनकी पत्नी मार्था एली ने न सिर्फ तथ्यों को स्पष्ट करने के लिए, बल्कि अपने गहरे व्यक्तिगत दुख को भी बयां किया ।

इंडियन आइडल 3 जीतने के बाद नेशनल लेवल पर फेम पाने वाले प्रशांत तमांग का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन को लेकर फैली अफवाहों पर मार्था एले ने बताया कि उनकी मौत नेचुरली थी और सोते समय हुई है।

एएनआई से बात करते हुए उन्होंने उनके निधन के बाद मिली अपार प्रतिक्रियाओं के बारे में उन्होंने बात की। उन्होंने कहा, “आप सभी का धन्यवाद। मुझे दुनिया भर से फोन आ रहे हैं। मेरे जानने वाले और न जानने वाले, सभी मुझे फूल भेज रहे हैं। लोग मेरे घर के बाहर खड़े हैं, लोग उन्हें आखिरी बार देखने अस्पताल आए हैं।”

लोगों के अपार प्रेम से इमोशनल होकर, मार्था ने लोगों से प्रशांत को उनके वास्तविक व्यक्तित्व के लिए याद रखने को कहा। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बहुत इमोशनल और दर्दभरा पल है, और कृपया उन्हें वैसे ही प्यार करें जैसे आप पहले करते थे। वो बहुत अच्छी सोल था, एक शानदार इंसान था। मुझे उम्मीद है कि आप उन्हें इसी तरह याद रखेंगे।”

उनकी अचानक मौत को लेकर चल रही अटकलों को विराम देते हुए, उन्होंने सही रीजन बताया। उन्होंने कहा, “यह एक नेचुरल डेथ थी। जब वे हमें छोड़कर गए तब वे सो रहे थे। उस समय मैं उनके ठीक बगल में थी।”

मार्था ने उनके फैंस को पूरे करियर में उनका साथ देने के लिए धन्यवाद दिया और इस कठिन समय में उनके लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि “मैं अभी उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं, क्योंकि मैं कभी बाहर नहीं निकली, लेकिन मैंने हमेशा लोगों को मैसेज, वीडियो, गानों और काम के ज़रिए उनका समर्थन करते देखा है। आप सभी ने उन्हें जो प्यार और समर्थन दिया है, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। दिल्ली पुलिस के एडीसीपी साउथ-वेस्ट अभिमन्यु पोसवाल ने भी इस मामले पर बात करते हुए कहा कि अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक किसी भी संदिग्ध बात की पहचान करना मुश्किल होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें