NTRNeel: प्रशांत नील की 'NTRNeel' के शेड्यूल में नहीं हुआ कोई चेंज, पोस्ट कर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

NTRNeel: 'NTRNeel' प्रशांत नील की मोस्ट अवेटेड फिल्म हैं। फिल्म को लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट और अटकलें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर फिल्म के शेड्यूल को आगे बढ़ाए जाने को लेकर खबरें आ रही थीं, जिन पर मेकर्स ने अब फुल स्टॉप लगा दिया है।

अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 12:53 PM
Story continues below Advertisement
प्रशांत नील की 'NTRNeel' के शेड्यूल में नहीं हुआ कोई चेंज

NTRNeel: जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और मशहूर एक्शन डायरेक्टर प्रशांत नील, फिल्म 'NTRNeel' के लिए साथ आ रहे हैं। यही वजह है कि यह दर्शकों की सबसे पसंदीदा और मच-अवेटेड फिल्मों में से एक है। पिछले कुछ समय से फिल्म में जूनियर एनटीआर के लुक और शूटिंग शेड्यूल कैंसिल होने को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही थीं, जिन्हें अब मेकर्स ने पूरी तरह सिरे से खारिज कर दिया है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए, 'NTRNeel' के मेकर्स ने इन अफवाहों पर विराम लगाया और लिखा- फिल्म के लुक या शेड्यूल कैंसिल होने को लेकर जो भी अफवाहें चल रही हैं, उनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। फिल्म की तैयारी अपनी योजना के अनुसार बिल्कुल सही दिशा में आगे बढ़ रही है और यह सिर्फ एक रूटीन तैयारी का ब्रेक है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि बिना पुष्टि वाली किसी भी जानकारी पर भरोसा न करें और न ही उसे फैलाएं। फिल्म से जुड़े आधिकारिक अपडेट हमेशा हमारी ओर से ही दिए जाएंगे।


'NTRNeel' प्रशांत नील की अब तक की मोस्ट अवेटेड फिल्म है और इसे रॉयल सिनेमाई अनुभव के रूप में तैयार किया जा रहा है। 'KGF' और 'सालार' जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद हर कोई यह देखने के लिए उत्साहित है कि डायरेक्टर अब आगे क्या नया लेकर आने वाले हैं। यह अपने आप में एक अनोखी बात होगी जब सबसे बड़े डायरेक्टर्स में से एक, प्रशांत नील और "मैन ऑफ द मासेस" जूनियर एनटीआर एक साथ काम करेंगे।

'NTRNeel' उन बड़ी फिल्मों में से एक है जिसका हर कोई बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। इन दो दिग्गज ताकतों के एक साथ आने से, फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है। अब, हर कोई इस फिल्म के बारे में और अधिक जानने के लिए बेताब है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।