Get App

Cheekatilo Trailer: शोभिता धुलिपाला की चीकाटीलो का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर

Cheekatilo Trailer: साउथ स्टार शोभिता धुलिपाला एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस तेलुगु क्राइम-सस्पेंस ड्रामा लेकर आ रही हैं। Cheekatilo की ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 12:46 PM
Cheekatilo Trailer: शोभिता धुलिपाला की चीकाटीलो का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर
शोभिता धुलिपाला की चीकाटीलो का ट्रेलर हुआ रिलीज

Cheekatilo Trailer: प्राइम वीडियो ने आज एक इमोशनल तेलुगु क्राइम सस्पेंस ड्रामा, चीकाटीलो का एक ज़बरदस्त ट्रेलर लॉन्च किया। तेजी से विकसित हो रहे हैदराबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित इस कहानी में संध्या की यात्रा दिखाई गई है, जो एक ट्रू-क्राइम पॉडकास्टर है। शोभिता धुलिपाला द्वारा निभाया गया यह किरदार अपने पॉडकास्ट के जरिए बीस साल से छुपे एक सीरियल किलर के राजों से पर्दा उठाने की कोशिश करती है।

फिल्म का निर्देशन शरण कोपिशेट्टी ने किया है और इसका निर्माण डी. सुरेश बाबू ने सुरेश प्रोडक्शंस प्रा. लि. के बैनर तले किया है। इसकी दमदार कहानी चंद्र पेम्मराजू और शरण कोपिशेट्टी ने लिखी है। फिल्म में शोभिता धुलिपाला और विश्वदेव राचकोंडा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, वहीं चैतन्य विश्वलक्ष्मी, ईशा चावला, झांसी, आमानी और वडलामणि श्रीनिवास अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। तेलुगु फिल्म ‘चीकाटीलो ’ का प्रीमियर 23 जनवरी को प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

चीकाटीलो का ट्रेलर हैदराबाद की अंधेरी दुनिया की एक रोमांचक झलक पेश करता है, जहां संध्या, एक क्रिमिनोलॉजी ग्रेजुएट और ट्रू-क्राइम पॉडकास्टर हैं जो खुद को बिल्ली-और-चूहे के खतरनाक खेल में फंसा हुआ पाती है। एक चौंकाने वाली हत्या बीते अपराधों की कड़ी उजागर कर देती है, जिससे सच और इंसाफ की तलाश और भी तनावपूर्ण हो जाती है। अपने पॉडकास्ट को एक इन्वेस्टिगेशन टूल रूप में इस्तेमाल करते हुए संध्या एक निर्दयी हत्यारे को चुनौती देती है और उसे सामने लाने की कोशिश करती है। जैसे-जैसे कहानी का तनाव बढ़ता है, घटनाक्रम एक सिहरन पैदा कर देने वाले खुलासे की ओर बढ़ता है। लेकिन सवाल यही हैक्या सच सामने आएगा, या फिर संध्या खुद उस हत्यारे का अगला शिकार बन जाएगी? सस्पेंस और भावनाओं से भरपूर यह ट्रेलर एक ऐसी दिल-दहला देने वाली खोज की नींव रखता है, जो 23 जनवरी से, सिर्फ प्राइम वीडियो पर शुरू होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें