Priya Kapur: प्रिया कपूर ने कोर्ट में खेला बड़ा दाव, मांगे करिश्मा कपूर-संजय के बीच हुए डिवोर्स सेटलमेंट के पेपर

Priya Kapur: संजय कपूर के प्रॉपर्टी विवाद में हर दिन नया मोड़ आ जाता है। प्रिया कपूर ने कोर्ट में बड़ा दाव खेलते हुए करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच हुए डिवोर्स सेटलमेंट की कॉपी की मांग की है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने विचार करने को कहा है।

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 4:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्रिया कपूर ने मांगे करिश्मा कपूर-संजय के बीच हुए डिवोर्स सेटलमेंट के पेपर

Priya Kapur: बिजनेसमेन संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने अपने दिवंगत पति के अभिनेत्री करिश्मा कपूर से तलाक की कार्यवाही से संबंधित 2016 की ट्रांसफर याचिका के सभी अभिलेखों की प्रमाणित कॉपी मांगने करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

अपनी याचिका में प्रिया कपूर ने कहा है कि दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबित उत्तराधिकार मामलों में इन सीक्रेट कागजों तक पहुंच अब काफी जरूरत है और संजय कपूर संपत्ति से संबंधित उनके कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए यह आवश्यक है। सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा को प्रिया कपूर की याचिका पर जवाब देने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया है।

आवेदन के अनुसार, 2016 में ट्रांसफर याचिका संजय कपूर द्वारा मुंबई के पारिवारिक न्यायालय से दिल्ली में तलाक के मामले को स्थानांतरित करने के लिए दायर की गई थी। इन कार्यवाही के लंबित रहने के दौरान, संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने आपसी सहमति से अपने विवादों को सुलझा लिया, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने पक्षों के बीच विस्तृत सहमति शर्तों को दर्ज करने के बाद 8 अप्रैल, 2016 को याचिका का निपटारा कर दिया था।


प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि है कि संजय कपूर का निधन 12 जून, 2025 को इंग्लैंड में हुआ था। उन्होंने मृतक से 3 अप्रैल, 2017 को हुए अपने विवाह का हवाला देते हुए इस मामले में अपना अधिकार जताया है और कहा है कि वे "मृतक याचिकाकर्ता की संपत्ति और उससे संबंधित कानूनी मामलों में प्रत्यक्ष रूप से रुचि रखती हैं" और इसलिए अदालत के रिकॉर्ड की कॉपियां लेने की हकदार हैं।

याचिका में एससी रजिस्ट्री को ट्रांसफर याचिका (सिविल) संख्या 214/2016 की संपूर्ण दस्तावेज़ पुस्तिका की प्रमाणित प्रति जारी करने का निर्देश देने की मांग की गई है, जिसमें दलीलें, अनुलग्नक, आदेश, समझौता दस्तावेज़ और अन्य संबंधित आवेदन शामिल हैं। याचिका में कहा गया है कि प्रिया कपूर मूल कार्यवाही में पक्षकार नहीं थीं, इसलिए उन्हें सु्प्रीम कोर्ट के नियमों और कार्य-निर्देशों के अनुसार हलफनामे के साथ औपचारिक आवेदन के माध्यम से न्यायालय में आने की सलाह दी गई है।

यह बताते हुए कि अनुरोध सम्मानजनक तरीके से किया गया है, याचिका में तर्क दिया गया है कि यदि दस्तावेज़ उपलब्ध कराए जाते हैं तो ऑरिजनल पेपर को कोई हानि नहीं होगी और न्याय के हित में मांगी गई राहत आवश्यक है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब खबरें आ रही हैं कि संजय कपूर की वसीयत और संपत्ति से संबंधित विवाद अब सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंच गए हैं, और प्रिया कपूर चल रहे उत्तराधिकार मुकदमे के तहत अपने वैवाहिक रिकॉर्ड तक पहुंच की मांग कर रही हैं।

दिसंबर में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की निजी संपत्ति से संबंधित बहुचर्चित दीवानी मुकदमे की सुनवाई पूरी की और अभिनेत्री करिश्मा कपूर से उनकी पिछली शादी से हुए बच्चों द्वारा दायर अंतरिम निषेधाज्ञा आवेदन पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया, यह देखते हुए कि सभी पक्षों ने अदालत के पूर्व निर्देशों के अनुसार अपनी लिखित दलीलें दाखिल कर दी थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।