Priya Sachdev Kapur: दिवंगत बिजनेसमेन संजय कपूर की तीसरी वाइफ प्रिया सचदेव कपूर बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में मानहानि के मुकदमे में अपना बयान दर्ज कराने के लिए सादगी से पेश हुईं। प्रिया ने संजय कपूर की बहन मंधिरा कपूर स्मिथ के खिलाफ यह मुकदमा दायर किया है। प्रिया पैपराज़ी से बचती नजर आईं और उनके वकील ने उनकी ओर से फोटोग्राफरों से बात करते हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान की।
