Priyanka Chopra: 20 साल पुरानी चिकनकारी साड़ी का जलवा, गोल्ड गाला 2026 में प्रियंका चोपड़ा ने की स्टाइलिश एंट्री

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने गोल्ड गाला 2026 में मॉर्डन लुक के साथ 20 साल पुरानी चिकनकारी साड़ी को स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया। अमित अग्रवाल के इस कॉउचर गाउन ने हर किसी का दिल जीत लिया।

अपडेटेड May 10, 2026 पर 11:24 AM
Story continues below Advertisement
विरासत कपड़ों और भारतीय शिल्प कौशल के प्रति प्यार रखने वाली प्रियंका ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी जड़ों का सम्मान करने के लिए फैशन का अच्छा यूज किया है।

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने 5वें गोल्ड गाला में शानदार मौजूदगी दर्ज कराई, जहां उन्हें सिनेमा और ग्लोबल एंटरटेनमेंट में उनके शानदार 25 साल की जर्नी के लिए ग्लोबल वैनगार्ड सम्मान से सम्मानित किया गया। सितारों से सजी शाम के लिए, प्रियंका ने अमित अग्रवाल के मॉर्डन गाउन को इंडियन कल्चर के साथ कैरी किया।

यह कॉउचर गाउन 20 साल पुरानी चिकनकारी साड़ी से तैयार की गई थी। इसे तैयार होने में छह सप्ताह से अधिक का समय लगा। इस ड्रेस ने भारतीय कढ़ाई की सुंदरता को सेलिब्रेट किया और इसे एक बोल्ड कॉउचर स्टेटमेंट में बदल दिया।

सफेद टोन गाउन में टोनल चिकनकारी का काम हैं, जो बेहद बारीकी से किया गया है। मोनोक्रोम पैलेट में गहराई, बनावट शानदार है। गाउन में थाई स्लिट के साथ पीछे बड़ा केप्ट एड है। देसी गर्ल का ये अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।


विरासत कपड़ों और भारतीय शिल्प कौशल के प्रति प्यार रखने वाली प्रियंका ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी जड़ों का सम्मान करने के लिए फैशन का अच्छा यूज किया है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ओपन हेयर और मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया है। प्रियंका ने Bvlgari के नेकपीस के साथ लुक को पूरा किया।

यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका और अमित अग्रवाल ने ग्लोबल मंच पर भारतीय हुनर को दिखाया हो। 2023 में, प्रियंका ने नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन समारोह में डिजाइनर के होलोग्राफिक बस्टियर के साथ एक पुरानी बनारसी ब्रोकेड साड़ी पहनी थी, जिससे एक और यादगार फैशन लुक बन गया था।

फिल्मों की बात करें तो प्रियंका को आखिरी बार द ब्लफ में देखा गया था, जो एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म थी, जिसमें उनके सह-कलाकार कार्ल अर्बन थे। वह एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित वाराणसी के साथ लगभग आठ वर्षों के बाद भारतीय सिनेमा में अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी के लिए भी तैयारी कर रही हैं। टाइम-ट्रैवल एडवेंचर फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे और अप्रैल 2027 में रिलीज़ होने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।