Get App

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Baby: मासी बन खुशी से फूली नहीं समा रही हैं प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा को ऐसे दी बधाई

Priyanka Chopra: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने छोटी दीवाली के खास मौके पर एक बेटे के माता-पिता बनने की खुशखबरी फैंस को दी। 19 अक्टूबर को परिणीति ने बेटे को जन्म दिया। कपल को सोशल मीडिया पर खूब बधाईयां मिल रही हैं। वहीं मासी बनीं प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी बहन को खास अंदाज में सोशल मीडिया पर बधाई दी।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 20, 2025 पर 12:20 PM
Parineeti Chopra-Raghav Chadha Baby: मासी बन खुशी से फूली नहीं समा रही हैं प्रियंका चोपड़ा,  परिणीति चोपड़ा को ऐसे दी बधाई
मासी बन खुशी से फूली नहीं समा रही हैं प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) बेटे के मॉमी पापा बन गए हैं। छोटी दीवाली के मौके पर कपल ने अपने घर में एक बेबी ब्वॉय ने दस्तक दी है। परिणीति की डिलीवरी के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी बहन को सोशल मीडिया पर बधाई दी है।

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्टूबर को एक बेटे को जन्म दिया है। वह डिलीवरी से ठीक एक दिन पहले मुंबई से अपने ससुराल दिल्ली आ गई थीं। माता-पिता बनने के बाद कपल ने पहले पोस्ट के जरिए फैंस को यह गुड न्यूज दी और अब सोशल मीडिया पर उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा भी मौसी बनकर बेहद खुश दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बहन और जीजू राधव के लिए खास मैसेज पोस्ट किया है। उन्होंने कपल का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- परिणीति और राघव को बहुत-बहुत बधाई।" सोशल मीडिया पर पीसी का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

परिणीति चोपड़ा ने इसी साल अगस्त के महीने में ऐलान किया था कि वह और राघव चड्ढा नई शुरुआत करने वाली हैं। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ मां बनने की खुशखबरी शेयर की थी और तभी से फैंस उनके मां बनने का इंतजार था। अभी तक कपल ने अपने बेबी ब्वॉय की फोटो नहीं शेयर की है और ना ही उसका नाम रिवील किया है।

सोशल मीडिया पर कपल को आम से खास तक सभी ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। अनन्या पांडे, कृति सेनन, हरभजन सिंह, आयुष्मान खुराना, मनीष मल्होत्रा, जेनिफर विंगेट, सुनील ग्रोवर, भारती सिंह और नील नितिन मुकेश समेत बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस से उन्हें मां बनने की शुभकामनाएं दी हैं।

परिणीति और राघव की प्रेम कहानी 13 मई, 2023 को नई दिल्ली में उनकी सगाई के बाद से ही सुर्खियों में है, जिसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान सहित पारिवारिक और राजनीतिक गणमान्य लोग शामिल हुए थे। इस जोड़े ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के आलीशान लीला पैलेस में कई निजी प्री-वेडिंग समारोहों के बाद शादी के बंधन में बंध गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें