Get App

Priyanka Chopra के घरवाले Nick Jonas को बुलाते हैं 'निक्कर', कपिल शर्मा शो पर एक्ट्रेस ने पति को लेकर किया खुलासा

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 4 में खुलासा किया कि उनके पति निक जोनस को घरवाले 'निक्कर' कहकर बुलाते हैं, जिस पर सेट ठहाकों से गूंज उठा।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 21, 2025 पर 6:56 PM
Priyanka Chopra के घरवाले Nick Jonas को बुलाते हैं 'निक्कर', कपिल शर्मा शो पर एक्ट्रेस ने पति को लेकर किया खुलासा

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने पति और मशहूर सिंगर निक जोनस से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया, जिसने दर्शकों को खूब हंसाया।

प्रियंका ने बताया कि उनके कुछ रिश्तेदार निक को प्यार से ‘निकर’ बुलाते हैं। यह नाम सुनकर शो के सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। प्रियंका ने हंसते हुए कहा कि यह निक के नाम का देसी ट्विस्ट है, जिसे उनके परिवार ने बड़े अपनत्व के साथ दिया है।

कपिल ने सवाल-जवाब सेशन में पूछा कि निक को प्रियंका के घरवाले किस नाम से बुलाते हैं। प्रियंका ने हंसते हुए बताया कि पंजाबी फैमिली में उन्हें 'निकवा', 'निक्की' या 'निक्कु' कहकर पुकारा जाता है। लेकिन फिर उन्होंने एक रिश्तेदार का मजेदार किस्सा सुनाया, जहां किसी ने 'निक्कर' बोल दिया। प्रियंका बोलीं, "हमारे घर में कई लोग ऐसे हैं जिनके पैंट थोड़े छोटे होते हैं, वो चिल्लाते हैं- निक्कर यहां आओ!" इस बात पर कपिल और पूरा सेट हंस-हंसकर लोट-पोट हो गया। यह देसी अंदाज प्रियंका के परिवार की मस्तीभरी बॉन्डिंग को दर्शाता है।

शो के दौरान प्रियंका ने यह भी बताया कि निक भारतीय संस्कृति और परिवार की परंपराओं को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। शादी के बाद से ही उन्होंने भारतीय रीति-रिवाजों को अपनाने की कोशिश की है। यही वजह है कि प्रियंका के रिश्तेदार उन्हें अपनेपन से ‘निकर’ कहकर बुलाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें