मध्य पूर्व में चल रहे अमेरिका-ईरान तनाव ने कई देशों में बेचैनी का माहौल पैदा कर दिया है। सुरक्षा कारणों से उड़ानें रद्द होने लगी हैं, जिससे दुबई समेत कई जगहों पर लोग फंसे हुए हैं। ऐसे भारी और अनिश्चित समय में बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने सकारात्मकता का संदेश देकर सबका ध्यान खींचा। होलिका दहन के अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की और लिखा कि दुनिया में इस वक्त बहुत कुछ घट रहा है, हालात आसान नहीं हैं, लेकिन रोशनी हमेशा अंधेरे को रास्ता दिखाती है।
उनका संदेश साफ था—चाहे समय कितना भी कठिन क्यों न हो, अच्छाई की जीत तय है। प्रियंका की इस पोस्ट को उनके प्रशंसकों ने उम्मीद और हौसले का प्रतीक बताया, जो मुश्किल घड़ी में मनोबल बढ़ाने का काम कर रहा है।
शनिवार को अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान के साथ तनाव और बढ़ गया। खबरों के मुताबिक तेहरान में हुए हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत की सूचना सामने आई।
इसके जवाब में ईरान ने इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले किए। कतर, इराक, यूएई, कुवैत, बहरीन और सऊदी अरब जैसे देशों में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है। दुबई में कई भारतीय कलाकार भी फंसे हुए हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका हाल ही में हॉलीवुड फिल्म The Bluff में नजर आईं, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। वहीं, वो करीब आठ साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। वह निर्देशक S. S. Rajamouli की फिल्म Varanasi में दिखाई देंगी। इस फिल्म में Mahesh Babu और Prithviraj Sukumaran भी मुख्य भूमिका में हैं।
इसके अलावा प्रियंका की एक हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म Judgement Day भी आने वाली है, जिसकी रिलीज डेट का अभी इंतजार है।