Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी लाइफ के कुछ ऐसे किस्से आपको बताते हैं, जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। बॉलीवुड में काम करते हुए देसी गर्ल ने कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन इनके साथ ही कई हिट कॉन्ट्रोवर्सी भी उनके खाते में आई हैं। अक्षय कुमार के साथ हुआ उनका विवाद भी काफी हाई लाइट रहा है। रूमर्ड के इतर जब सुनील दर्शन ने पूरी बात का खुलासा किया था, तो हर कोई हैरान रह गया था।
4 फिल्मों में किया साथ काम
2005 में रिलीज हुई 'बरसात' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें बॉबी देओल, प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु ने काम किया था। असल में अक्षय को फिल्म में मेल लीड रोल के लिए कास्ट किया गया था और उन्होंने प्रियंका के साथ एक गाने की शूटिंग भी की थी। लेकिन बाद में खबर आई कि उन्होंने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद बॉबी को कास्ट किया गया। अक्षय और प्रियंका चोपड़ा ने 2003-05 के बीच कई फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें 'अंदाज़', 'वक्त', 'मुझसे शादी करोगी' और 'ऐतराज' शामिल हैं।
सुनील दर्शन ने रिवील किया पूरा किस्सा
बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में सुनील दर्शन ने इन दोनों एक्टर्स के बारे में कहा, "अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी बहुत अच्छी थी, उनकी पर्सनल खूबियां भी काफी मिलती-जुलती थीं। उनकी केमिस्ट्री जबरदस्त थी। मुझे लगा कि गाना बहुत सुंदर बना है। इसमें कोई अश्लीलता या भद्दापन नहीं था, बल्कि यह बहुत सेंसुअस था। फिर प्रियंका वर्ल्ड टूर पर चली गईं, और जब वह वापस आईं... तो मुझे नहीं पता कि बीच में क्या हुआ।"
ट्विंकल खन्ना ने छोड़ दिया था घर
फिल्ममेकर ने बताया कि उन्हें बाद में पता चला कि अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना को उनके साथ एक्टर के काम करने पर परेशानी थी। उन्होंने कहा, "तब तक मुझे उनके और उनकी पत्नी के बीच चल रही दूसरी दिक्कतों के बारे में भी पता चल गया था। मुझे बताया गया था कि उन्हें प्रियंका से दिक्कत थी। उन्होंने अक्षय का घर तक छोड़ दिया था। मुझे लगता है कि इस पेशे में अपनी चुनौतियां होती हैं। कभी-कभी साथ काम करने की वजह से नजदीकी बढ़ जाती है, तो कभी लोगों का अपना लाइफस्टाइल बीच में आ जाता है। मीडिया इन बातों को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है, बिना यह सोचे कि इसकी वजह से फिल्ममेकर को कितना नुकसान हो सकता है।"
प्रियंका चोपड़ा की नहीं थी गलती
दर्शन ने कहा मैं इसके लिए एक्ट्रेस को जिम्मेदार नहीं मानता हूं। अक्षय को इस बात ख्याल रखना चाहिए थे। मेरे हिसाब से प्रियंका अपना काम कर रही थीं। जो भी था लेकिन इससे मुझे काफी नुकसान हुआ था। फिल्ममेकर ने कहा कि शादीशुदा एक्टर्स को खासा ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि पर्सनल चीजों का असर प्रोफेशनल लेवल पर सीधा पड़ता है।
प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी अपनी बात
वहीं जब प्रियंका चोपड़ा से इस बारे में सवाल किया गया कि उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम करना क्यों छोड़ दिया था, तो उन्होंने बहुत सीधा और सिंपल सा आंसर दिया था। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं किसी के खुशहाल घर के टूटने का कारण नहीं बनना चाहती थी। कभी-कभी ऐसा करने से चीजें आसान हो जाती है। मुझे रिश्तों की अहमियत पता है। इसलिए मैं पीछे हट गई।