Akshaye Khanna: "फीस, लुक और ईगो क्लैश"...अक्षय खन्ना के दृश्यम 3 से एग्जिट पर प्रोड्यूसर ने किया बड़ा खुलासा

Akshaye Khanna: 'धुरंधर' की सफलता से चमके अक्षय खन्ना 'ड्रिश्यम 3' से बाहर हो गए हैं। प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने बेबाकी से बताया कि अक्षय का सेट पर 'टॉक्सिक एनर्जी' और अटकलें ही असली वजह बनीं।

अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 2:52 PM
Story continues below Advertisement

अजय देवगन स्टारर सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तीसरी सीरीज ‘दृश्यम 3’ अभी फ्लोर पर भी नहीं आई थी कि फिल्म ने सुर्खियां बटोर लीं। वजह बनें अभिनेता अक्षय खन्ना, जिन्होंने अचानक फिल्म से किनारा कर लिया। प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने अब इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी के साथ अक्षय खन्ना का किरदार निभाने वाले जयदीप अहलावत अब आ गए हैं, जबकि अक्षय को लीगल नोटिस थमाया जा चुका है। प्रोड्यूसर कुमार मंगल पाठक ने खुलासा किया कि अक्षय ने आखिरी वक्त पर SMS भेजकर फिल्म से किनारा कर लिया, जिससे शूटिंग प्रभावित हो रही थी।

फीस और डिमांड्स

कुमार मंगत के मुताबिक, अक्षय खन्ना के साथ फिल्म के लिए बाकायदा एग्रीमेंट साइन हुआ था और उनकी फीस भी कई दौर की बातचीत के बाद तय की गई थी। लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले ही उन्होंने फीस बढ़ाने की मांग रख दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय ने करीब ₹21 करोड़ की रकम मांगी थी, जिस पर मेकर्स सहमत नहीं हुए।


लुक और ‘विग’ का मामला

प्रोड्यूसर ने बताया कि अक्षय खन्ना ने अपने किरदार के लिए विग पहनने की जिद की थी। हालांकि डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने उन्हें समझाया कि सीक्वल में ऐसा बदलाव कंटिन्यूटी बिगाड़ देगा। शुरुआत में अक्षय मान भी गए, लेकिन बाद में यह मुद्दा फिर उठाया गया और इससे मेकर्स के साथ उनके रिश्ते और बिगड़ गए।

‘धुरंधर’ की सफलता और ईगो क्लैश

अक्षय खन्ना हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आए थे, जहां उनके किरदार रहमान डकैत को खूब सराहा गया। प्रोड्यूसर का दावा है कि अक्षय ने कहा – “धुरंधर मेरी वजह से चली है”। यही बयान मेकर्स को खटक गया और दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया।

रिप्लेसमेंट और आगे की राह

अक्षय खन्ना के बाहर होने के बाद मेकर्स ने तुरंत नया चेहरा ढूंढ लिया। अब उनकी जगह जायदीप अहलावत को फिल्म में कास्ट किया गया है। ‘पाताल लोक’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बना चुके जायदीप इस रोल में नया रंग भरेंगे। प्रोड्यूसर ने कहा, "जयदीप बेहतर एक्टर और इंसान हैं, 'आक्रोश' से उनका करियर शुरू किया था।" दृश्यम ब्रैंड इतना बड़ा है कि अक्षय के बिना भी चलेगा।"

यह भी पढ़ें:  Salman Khan Net Worth: बॉलीवुड के भाई जान कितने करोड़ के हैं मालिक? जानिए सलमान खान की नेटवर्थ!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।