Rahu Ketu Teaser: 'राहु-केतु' का धांसू टूजर हुआ रिलीज, पुलकित-वरुण की जोड़ी बदेलेगी दशा और दिशा

Rahu Ketu Teaser: फिल्म ‘फुकरे’ के बाद पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा एक बार फिर साथ में धमाल मचाते दिखने वाले हैं। फिल्म ‘राहु केतु’ दोनों की कॉमेडी दर्शकों का पेट दर्द करने के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

अपडेटेड Nov 20, 2025 पर 12:58 PM
पुलकित-वरुण की जोड़ी बदेलेगी दशा और दिशा

Rahu Ketu Teaser: कॉमेडी की डबल डोज लेकर पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे धमाल मचाने आ रहे हैं। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म ‘राहु केतु’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसमें अमित सियाल भी नजर आएंगे। टीजर में फिल्म की कहानी की झलक देखने को मिल रही है। फैंस को टीजर काफी पसंद आ रहा है।

टीजर में आप देखेंगे की पुलकित और वरुण धवन जब भी साथ होते हैं तो लोगों काफी नुकसान हो जाता है। इसके बाद गांव में सभी लोग दोनों को मनहूस मानते हैं। यह दोनों जिसकी जिंदगी में एंट्री करते हैं, उसके लिए मुश्किलों का दौर शुरू हो जाता है। टीजर में एक जगह पर राहु केतु का कार्टून रिफरेंस भी देखने को मिलाता है।

फिल्म के टीजर में अमित सियाल यूनिक लुक में दिखते हैं। वरुण और पुलकित का किरदार मिलकर अमित के कैरेक्टर की जिंदगी को परेशानिया खड़ी करता हैं। आगे चलकर इनके बीच दुश्मनी हो जाती है। इस कॉमेडी फिल्म में अमित सियाल का कैरेक्टर नेगेटिव में दिखने वाला है।


फिल्म 'राहु केतु' में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अमित सियाल के साथ शालिनी पांडे, पीयूष मिश्रा और चंकी पांडे भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म का निर्देशन विपुल विग ने किया है। 'राहु केतु' 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह एक कॉमेडी और फैंटेसी फिल्म है, जिसकी शूटिंग मुंबई और मनाली में की गई है।

बात करें पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की तो दोनों फिल्म 'फुकरे' में एक साथ नजर आ चुके हैं। 'फुकरे' पुलकित और वरुण की साथ में पहली फिल्म थी। कॉमेडी फिल्म 'फुकरे' 2013 में रिलीज हुई थी। इसे निर्देशित मृगदीप सिंह लांबा ने किया था। फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फजल, मनजोत सिंह, प्रिया आनंद और ऋचा चड्ढा ने अभिनय किया है। वहीं फुकरे फ्रेंचाइजी के बाद अब फैंस को पुलकित और वरुण फिल्म 'राहु केतु' में नजर आएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।