Radhika Apte: 20 साल बाद भी इस फिल्म के लिए राधिका आप्टे को नहीं दी गई पेमेंट, एक्ट्रेस ने खोला राज

Radhika Apte: राधिका आप्टे ने एक बार फिर सिनेमा जगत का काला चेहरा सामने लाया है। हाल ही में राधिका ने अपनी पहली फिल्म के निर्माताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई शॉकिंग खुलासे किए हैं।

अपडेटेड Dec 18, 2025 पर 11:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
20 साल बाद भी इस फिल्म के लिए राधिका आप्टे को नहीं दी गई पेमेंट

Radhika Apte: राधिक आप्टे को बी टाउन की टैलेंटेड एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए भी राधिका खूब लाइम लाइट बटोरती हैं। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया है उस फिल्म के लिए उन्हें निर्माताओं ने पेमेंट नहीं दी।

राधिका आप्टे की पहली फिल्म एक्टर शाहिद कपूर के साथ थी। वह वाह लाइफ हो ऐसी में नजर आई थीं। फिल्म को लेकर हाल में ही एक्ट्रेस ने खुलकर बात की। उन्होंने निर्मातों के बुरे बर्ताव पर भी खुलकर चर्चा की है। अभिनेत्री ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने शाहिद कपूर की लीड कास्ट वाली फिल्म वाह! लाइफ हो तो ऐसी फिल्म के निर्माताओं को लेकर बात की है।

एक्ट्रेस ने कहा कि उन बुरे प्रोड्यूसर्स ने मुझे न तो मेरे पैसे दिए और न ही रहने की किसी जगह की कोई व्यवस्था कराई थी। जब मैंने और मेरी मां ने उनसे कॉन्ट्रैक्ट साइन की बात की तो उन्होंने कहा, 'अरे, उर्मिला मातोंडकर ने भी कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करा है।'राधिका बोलीं कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने साइन किया था या नहीं, लेकिन उन्होंने हमारे साथ बहुत बुरा किया।"


अपनी बात को आगे जारी रखते हुए राधिका ने कहा कि वाह! लाइफ हो तो ऐसी के जो डायरेक्टर थे महेश मांजरेकर वह बहुत सही थे। सच बताऊं तो महेश मांजरेकर शानदार अच्छे इंसान थे। इसीलिए मैं अपनी इस फिल्म से जुड़ी बुरी चीजों को भूल जाना चाहती हूं। क्योंकि प्रोडक्शन बकवास था और इस बारे में खुलकर बोलने से मैं बिल्कुल नहीं हिचकिचातीं हूं।

राधिका आप्टे ने अपनी पहली फिल्म वाह! लाइफ हो तो ऐसी की बुरा एक्सपीरिएंस बताया। एक्ट्रेस का मानना है कि इस बुरे अनुभव के चलते वह इस फिल्म को याद करना ही नहीं चाहती हैं। राधिका आप्टे ओटीटी की टॉप की एक्ट्रेस हैं। कुछ दिन पहले अभिनेत्री की लेटेस्ट फिल्म साली मोहब्बत को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया गया है। वहीं राधिका जल्द ही ओटीटी मूवी रात अकेली 2 (Raat Akeli Hai 2) में नजर आएंगी। एक्ट्रेस की ये मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दिखेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।