Get App

Varanasi: पेरिस के ले ग्रैंड रेक्स में राजामौली की ‘वाराणसी’ को मिला जबरदस्त प्यार, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

Varanasi: एस. एस. राजामौली की आने वाली दमदार एक्शन-एडवेंचर फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 12:47 PM
Varanasi: पेरिस के ले ग्रैंड रेक्स में राजामौली की ‘वाराणसी’ को मिला जबरदस्त प्यार, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो
पेरिस के ले ग्रैंड रेक्स में राजामौली की ‘वाराणसी’ को मिला जबरदस्त प्यार

Varanasi: एस. एस. राजामौली की आने वाली दमदार एक्शन-एडवेंचर फिल्म वाराणसी, जिसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। फिल्म को लेकर उत्साह उस वक्त और बढ़ गया, जब मेकर्स ने रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित एक शानदार ग्लोब ट्रॉटर इवेंट में इसकी पहली झलक दिखाई।

इस ग्रैंड रिवील को देखने के लिए 50,000 से ज्यादा फैंस की भारी भीड़ जुटी थी, जिसने इसे भारतीय एंटरटेनमेंट इतिहास की सबसे बड़ी लाइव फैन गैदरिंग्स में से एक ही नहीं, बल्कि देश का अब तक का सबसे बड़ा फिल्म रिवील बना दिया।

भारत से बाहर भी वाराणसी ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है। फिल्म का पहला ग्लिम्प्स पेरिस के ले ग्रैंड रेक्स में आयोजित ट्रेलर फेस्टिवल में दिखाया गया, जो यूरोप का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक थिएटर माना जाता है, जहां दर्शकों का रिस्पॉन्स जबरदस्त रहा। जैसे ही स्क्रीन पर फुटेज चली, पूरा थिएटर तालियों, सीटियों और उत्साह भरे शोर से गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह से जोश से भर गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें