Raftaar: अमेज़न MGM स्टूडियोज़ ने ‘रफ्तार’ का किया ऐलान, राजकुमार राव संग इस साउथ एक्ट्रेस का दिखेगा रोमांस

Raftaar: शिक्षा के क्षेत्र में फैले कड़े कॉम्पिटिशन पर आधारित 'रफ़्तार' प्यार और लालच की एक दिलचस्प कहानी है। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।

अपडेटेड Mar 14, 2026 पर 11:56 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
‘रफ्तार’ में राजकुमार राव संग कीर्ति सुरेश फरमाएंगी इश्क...

Raftaar: शिक्षा के क्षेत्र में फैले कड़े कॉम्पिटिशन पर आधारित 'रफ़्तार' प्यार और लालच की एक दिलचस्प कहानी है। आदित्य निंबालकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 'कांपा फिल्म' के बैनर तले पत्रलेखा ने प्रोड्यूस किया है। 'रफ़्तार' में राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश लीड रोल्स में हैं, और उनके साथ अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर जैसे टैलेंटेड एक्टर्स भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे।

अमेज़न MGM स्टूडियोज ने आज घोषणा कर दी है कि उनकी फिल्म 'रफ़्तार' 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। आदित्य निंबालकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 'कांपा फिल्म' के बैनर तले पत्रलेखा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर तरुण बाली हैं और इसकी कहानी व स्क्रीनप्ले रोहन नरूला ने लिखा है। फिल्म में राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश लीड रोल्स में हैं, और उनके साथ अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर जैसे टैलेंटेड एक्टर्स भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे।


'रफ़्तार' की कहानी एक ऐसी दुनिया पर आधारित है जहां बड़े सपने साम्राज्य खड़े करते हैं, और कामयाबी की एक भारी कीमत चुकानी पड़ती है। इसकी कहानी एक तेज़ी से आगे बढ़ते स्टार्टअप और एक जुनूनी आदमी व उतनी ही महत्वाकांक्षी महिला के बीच के उतार-चढ़ाव वाले रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है।

जैसे-जैसे पैसा, पावर और लालच बढ़ता है, उनकी जीतने की भूख प्यार के आड़े आने लगती है। कामयाबी का यह सफर जितना रोमांचक है, गिरने के बाद सवाल उतना ही सीधा है: क्या वे लड़कर फिर से टॉप पर पहुँच पाएंगे, या फिर यहीं सब खत्म हो जाएगा?अमेज़न MGM स्टूडियोज की 'रफ़्तार', 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।