Rajpal Yadav: 16 फरवरी को हाई कोर्ट में सुनवाई, क्या राजपाल यादव को मिलेगी राहत?

Rajpal Yadav Bail Hearing Update: राजपाल यादव की अंतरिम जमानत याचिका पर 16 फरवरी, सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई तय है। 16 साल पुराने 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस मामले में 12 फरवरी को अदालत ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी। अभिनेता 5 फरवरी से तिहाड़ जेल में बंद हैं

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 11:15 AM
Story continues below Advertisement
Rajpal Yadav Bail Hearing Update: राजपाल की पत्नी राधा यादव ने परिवार, फैंस और इंडस्ट्री के सपोर्ट के लिए आभार जताया।

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी मुश्किलों में घिरे हुए हैं। उनकी जमानत याचिका पर सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में फिर से सुनवाई होने वाली है। करीब 9 करोड़ रुपये के कर्ज और सात चेक बाउंस मामलों के चलते वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। 12 फरवरी को अदालत ने उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उनके वकील की अपील पर अगली सुनवाई 16 फरवरी के लिए तय की गई।

बताया जा रहा है कि राजपाल ने एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की है। इस मामले को लेकर अदालत का रुख पहले से सख्त रहा है, ऐसे में अब सभी की नजरें अगली सुनवाई पर टिकी हैं। फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक भी इस फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

कोर्ट की सख्त टिप्पणी


सुनवाई के दौरान अदालत ने कड़ी नाराजगी जताते हुए साफ कहा कि वादा पूरा न करने की वजह से ही उन्हें जेल जाना पड़ा। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने बार-बार समय मांगने पर भी सवाल उठाए और शिकायतकर्ता से जवाब तलब किया।

इंडस्ट्री बनी सहारा

कानूनी मुश्किलों के बीच फिल्म इंडस्ट्री से समर्थन की खबरें भी सामने आई हैं। मैनेजर गोल्डी के मुताबिक कई कलाकार मदद को आगे आए हैं, हालांकि आर्थिक लेन-देन में समय लगने की बात भी कही गई है।

पत्नी ने जताया आभार

राजपाल की पत्नी राधा यादव ने परिवार, फैंस और इंडस्ट्री के सपोर्ट के लिए आभार जताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रिहाई के बाद अभिनेता खुद इस मामले पर खुलकर बात करेंगे।

16 साल पुराना कर्ज विवाद

मामला 2010 में शुरू हुआ, जब राजपाल ने फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जिसे 8 करोड़ लौटाने की शर्त थी। फिल्म फ्लॉप रही और भुगतान न होने के कारण कानूनी विवाद गहराता चला गया।

Siddhant Chaturvedi: हेयर स्टाइल की वजह से सिद्धांत चतुर्वेदी को झेलना पड़ा कई बार रिजेक्शन, लोग कहते थे कि 'घुंघराले बाल वाले हीरो नहीं बनते'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।