20th anniversary of Rang De Basanti: रंग दे बसंती को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने निर्देशित किया है। ये एक ऐसी फिल्म है, जिसने भारतीय सिनेमा को नया आयाम दिया और स्क्रीन पर सोशल सिनेमा की दिशा बदल दी। 2006 में रिलीज़ हुई इस फिल्म को इस साल 26 जनवरी को 20 साल पूरे हो रहे हैं। आमिर खान के साथ शरमन जोशी, सिद्धार्थ और अन्य कलाकारों ने अभिनय किया, और फिल्म ने दर्शकों के दिल को छू लिया, पूरे देश में चर्चाओं का कारण बनी और इस तरह से अपने समय की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल हो गई।
