Ramcharan: राम चरण का सामने आया जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, पेड्डी को लेकर बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

Ramcharan: राम चरण की आने वाली फिल्म पेड्डी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक्टर ने अपनी वर्कआउट फोटोज को शेयर कर सोशल मीडिया का पारा हाई कर दिया है।

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 4:04 PM
Story continues below Advertisement
राम चरण का सामने आया जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

Ramcharan: फिल्म पेड्डी के मेकर्स ने राम चरण की नई तस्वीरें शेयर कर फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। इन तस्वीरों में अभिनेता अपने रोल की तैयारी में पूरी मेहनत करते दिख रहे हैं। तस्वीरों में राम चरण बिना शर्ट के वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन का अंदाज़ा लगता है।

तस्वीरें शेयर करते हुए टीम ने कैप्शन लिखा, “हमारा #Peddi पूरी तरह तैयार है। अगली बड़ी शूटिंग के लिए गियर अप कर रहे हैं। PEDDI का 27 मार्च, 2026 को होगा वर्ल्डवाइड रिलीज़।” राम चरण, जो अपने डेडिकेटेड और इमर्सिव परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, पेड्डी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उनकी इंटेंस लुक और फिजिकल फिटनेस इन तस्वीरों में साफ नजर आ रही है, जो दिखाती हैं कि उनका किरदार गहराई, डिसिप्लिन और असली ताकत की मांग करता है।

बुच्ची बाबू सना द्वारा लिखी और निर्देशित पेड्डी में राम चरण टाइटल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। वेंकट सतीश किलारू के प्रोडक्शन हाउस वृद्धि सिनेमाज़ के बैनर तले बनी यह फिल्म, माइथ्री मूवी मेकर्स के सहयोग से तैयार की जा रही है और पेड्डी 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by PEDDI (@peddimovie)


नवंबर की शुरुआत में रिलीज़ हुआ इसका गाना चिकिरी चिकिरी इस दीवानगी को और आगे ले गया, जहां यह एनर्जेटिक और जोशीला ट्रैक आते ही लिस्नर्स का दिल जीतने में कामयाब रहा और दुनियाभर के म्यूज़िक चार्ट्स पर तेज़ी से चढ़ता चला गया।

रिलीज़ होते ही इस गाने ने इतिहास रच दिया। सिर्फ 24 घंटे में 46 मिलियन व्यूज़ हासिल कर यह साल के सबसे ज़्यादा देखे और पसंद किए जाने वाले ट्रैक्स में शामिल हो गया। अब चिकिरी चिकिरी ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है, जो यूट्यूब पर कई भाषाओं में 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ पार कर चुका है, साथ ही 2 मिलियन से ज्यादा लाइक्स के साथ इसकी जबरदस्त पॉपुलैरटी लगातार कायम है।

यह गाना यूट्यूब शॉर्ट्स और इंस्टाग्राम रील्स पर भी रिकॉर्ड्स बना चुका है और कई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर शानदार आंकड़े दर्ज कर रहा है। ये उपलब्धियां इसके ग्लोबल इम्पैक्ट को साफ दिखाती हैं और यह साबित करती हैं कि रिलीज़ के महीनों बाद भी चिकिरी चिकिरी को दुनियाभर से भरपूर प्यार मिल रहा है, जिससे यह एक सच्चा चार्ट-टॉपिंग फिनॉमिना बन चुका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।