Get App

Peddi Trailer Release: एक्के काम करने का...एक ही तरीके से जीने का, राम चरण स्टारर 'पेड्डी' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Peddi Trailer Release: राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म पेड्डी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्शन-थ्रिलर से भरपूर इस ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 18, 2026 पर 4:29 PM
Peddi Trailer Release: एक्के काम करने का...एक ही तरीके से जीने का, राम चरण स्टारर 'पेड्डी' का ट्रेलर हुआ रिलीज
साउथ सुपरस्टार रामचरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म पेड्डी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में राम चरण का धासूं अंदाज देखने को मिल रहा है।

Peddi Trailer Release: बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी पेड्डी को वृद्दि सिनेमाज, माइथ्री मूवी मेकर्स और आईवीवाई एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। पेड्डी का ग्रैंड प्रीमियर 3 जून को रखा गया है, जिसके बाद फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पेड्डी इस वक्त इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बनी हुई है। फिल्म में राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। जैसे ही फिल्म के गाने, पोस्टर्स और ग्लिम्प्स सामने आए, वैसे ही पेड्डी को लेकर जबरदस्त बज बन गया। अब मेकर्स ने मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान फिल्म का पावर-पैक्ड ट्रेलर लॉन्च कर दिया है, जिसने एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है।

पेड्डी का ट्रेलर एक बड़े सिनेमैटिक स्पेक्टेकल की झलक देता है। इसमें इमोशन्स, एक्शन और देसी मिट्टी से जुड़ी कहानी देखने को मिलती है, जहां खेल लोगों की जिंदगी और कल्चर का अहम हिस्सा हैं। इससे पहले मेकर्स राम चरण के पेड्डी पहलवान और क्रिकेटर वाले लुक को रिवील कर चुके थे, लेकिन ट्रेलर में दर्शकों को उनका बिल्कुल नया अंदाज़ देखने मिला। ट्रेलर में राम चरण तीन अलग-अलग स्पोर्ट्स और तीन पूरी तरह अलग अवतारों में नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को अगले लेवल पर पहुंचा दिया है।

एक्शन, इमोशन्स और दमदार मोमेंट्स से भरपूर पेड्डी का ट्रेलर एक जबरदस्त सिनेमैटिक रोलरकोस्टर का वादा करता है। जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और सपोर्टिंग कास्ट ने भी अपने शानदार परफॉर्मेंस से गहरी छाप छोड़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें