Peddi: राम चरण की 'पेड्डी' ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, नॉन-थिएट्रिकल राइट्स करोड़ों में बिके

Peddi: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रामचरण की आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ ने रिलीज से पहले ही धमाकेदार कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के ओवरसीज राइट्स लगभग 40-42 करोड़ रुपये में बिके हैं।

अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 9:18 AM
Story continues below Advertisement

साउथ सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'पेड्डी' अभी सिनेमाघरों में रिलीज होने से कोसों दूर है, लेकिन इसने पहले ही कमाई के नए रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। खबरें हैं कि फिल्म के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स, खासकर सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स, 40 करोड़ रुपये में बिक चुके हैं। यह डील 'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' जैसी फिल्मों के बाद आई है, जो राम चरण के प्रोजेक्ट्स की बाजार मूल्य को दिखाती है।

फिल्म का निर्देशन बुची बाबू साना कर रहे हैं, जिनकी पिछली फिल्म 'उप्पेन्ना' ने खूब तारीफ बटोरी थी। 'पेड्डी' एक ग्रामीण क्रिकेट पर बेस्ड स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है, जहां राम चरण देहाती लुक में नजर आ रहे हैं बीड़ी सुलगाते, मैली धोती पहने मैदान पर क्रिकेट खेलते। टीजर में उनका डायलॉग "एक्के काम करने को, एक्के तरीके से जीने को..." ने फैंस का दिल जीत लिया। जाह्नवी कपूर इसके लिए पहली बार राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं, जो साउथ-बॉलीवुड फ्यूजन का बड़ा आकर्षण है।

कास्ट में शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू जैसे दिग्गज भी हैं। फिल्म पैन-इंडिया रिलीज होगी। हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होने वाली है। 27 मार्च 2026 को थिएटर्स में धमाल मचाने वाली इस मूवी का बजट 200-300 करोड़ बताया जा रहा है। OTT राइट्स नेटफ्लिक्स ने 105 करोड़ + GST में खरीदे हैं, जो तेलुगु सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा डील है।

राम चरण की पिछली 'गेम चेंजर' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन 'पेड्डी' उनके सोलो हीरो प्रोजेक्ट के तौर पर उम्मीदें बांध रही है। एआर रहमान के म्यूजिक ने हाइप और बढ़ा दिया। वेंकट सतीश किलारू प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म राम चरण को फिर से टॉप पर ला सकती है। फैंस बेसब्री से वेट कर रहे हैं कि यह ग्रामीण मसाला एक्शन क्या कमाल दिखाएगी।


इसके अलावा, फिल्म के डिजिटल राइट्स भी पहले ही 42 करोड़ रुपये में बिक चुके हैं। यह सौदा डिज़्नी+ हॉटस्टार ने किया है और इसे साउथ इंडस्ट्री का अब तक का सबसे बड़ा OTT डील बताया जा रहा है। यह दर्शाता है कि क्षेत्रीय सिनेमा अब सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबल स्तर पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।

‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। रामचरण की पिछली फिल्म ‘RRR’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो सफलता हासिल की थी, उसके बाद से उनकी हर नई फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। अब ‘पेड्डी’ की प्री-रिलीज़ कमाई ने यह साफ कर दिया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ा धमाका करने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।