Ramayana box office collection day 14: नितेश तिवारी की 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। फिल्म की कमाई ₹840 करोड़ के पार पहुंच गई है, जो 'धुरंधर' के भारत में हुए कुल नेट कलेक्शन से कहीं ज्यादा है। हालांकि रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत इस फिल्म की रोजाना कमाई में दूसरे हफ्ते कुछ गिरावट आई है, फिर भी यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है।
