रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी बेटी समारा को हाल ही में एक ऐसा कड़वा अनुभव हुआ, जिसे भुलाना उनके लिए मुश्किल होगा। दोनों हाल ही में एक फ्लाइट से यात्रा कर रही थीं, जब उनके साथ ये घटना घटी। रिद्धिमा इसके बारे में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये ऐसा पल था जब दोनों बहुत बुरी तरह से डर गए थे। बता दें, रिद्धिमा इसी 21 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर आने वाले शो ‘डाइनिंग विद कपूर्स’ में नजर आएंगी।
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी बेटी समारा साहनी हाल ही में फ्लाइट से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक बेहद डरावना अनुभव हुआ। रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरीज सेक्शन में इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैसे ही उनका विमान जमीन पर उतरा, वह अचानक वापस ऊपर उठ गया, जिससे वह और उनकी बेटी दोनों बेहद डर गईं। रिद्धिमा ने लिखा, ‘आज, मेरी बेटी और मैंने एक ऐसा पल देखा जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी। हमारा विमान जमीन पर उतरा, और फिर अचानक वापस आसमान में उठ गया। उन कुछ सेकंड के लिए, हम दोनों की धड़कनें रुक गईं।’ बुरी तरह डरे होने के बावजूद रिद्धिमा ने अपनी बेटी के लिए मजबूत बने रहने का फैसला किया, जो उन्हें डरी हुई आंखों से देख रही थी।
उन्होंने आगे कहा, ‘जब वह डरी हुई आंखों से मुझे देख रही थी, तो मैंने उसका हाथ इतनी कसकर पकड़ रखा था और मैं बस उसके लिए मजबूत बनी रही और चुपचाप अपनी सांसों को संभालने की कोशिश कर रही थी।’ रिद्धिमा ने कहा कि हालांकि अब वह और समारा सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, ‘हम एक पल के लिए सदमे में थे, लेकिन अब हम सुरक्षित हैं और यही सबसे ज्यादा मायने रखता है। इस तरह के अनुभव आपको हिला देते हैं, लेकिन ये आपको यह भी याद दिलाते हैं कि जिंदगी कितनी नाजुक और कीमती है।
रिद्धिमा आगामी स्ट्रीमिंग स्पेशल ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ का हिस्सा होंगी। यह एक घंटे के स्पेशल शो होगा, जिसे अरमान जैन ने बनाया है और स्मृति मुंद्रा ने इसे डायरेक्ट किया है। हिंदी सिनेमा के सबसे प्रमुख फिल्मी घराने कपूर परिवार को बॉलीवुड के दिग्गज राज कपूर की जन्म शताब्दी का उत्सव मनाने के लिए यह शो एक साथ लाया है। इसमें रणधीर कपूर, नीतू कपूर, रीमा जैन, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, रिद्धिमा कपूर साहनी और आदर जैन जैसी नामचीन हस्तियां नजर आएंगी। ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 21 नवंबर को होगा।