Rang De Basanti: अजित पवार के निधन के बाद रंग दे बसंती की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई पोस्टपोन

Rang De Basanti: ‘रंग दे बसंती’ फिल्म ने अपना 20 सालों का सफर पूरा कर लिया है। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए मेकर्स ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसे अब पोस्टपोन कर दिया गया है।

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 5:30 PM
Story continues below Advertisement
अजित पवार के निधन के बाद शोक में मेकर्स ने'रंग दे बसंती' की स्पेशल स्क्रीनिंग की पोस्टपोन

Rang De Basanti: राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी रंग दे बसंती, जिसमें आमिर खान, सिद्धार्थ सूर्यनारायण, सोहा अली खान, शरमन जोशी, कुणाल कपूर, अतुल कुलकर्णी और अनुपम खेर नजर आए, भारतीय सिनेमा की उन फिल्मों में शामिल है, जिसने फिल्ममेकिंग और सोशल मैसेज वाली कहानी कहने का तरीका ही बदल दिया।

यादगार परफॉर्मेंस के दम पर यह फिल्म पूरे देश में एक फेनोमेनन बन गई, जिसने बहस छेड़ी, एक पूरी पीढ़ी को सोचने पर मजबूर किया और अपनी बेबाक कहानी और निडर अंदाज के जरिए दर्शकों से गहरा इमोशनल कनेक्शन बना लिया।

अब, पूर्व लोकसभा सांसद अजित पवार के अचानक निधन पर देश शोक में डूबा है, ऐसे में मेकर्स ने फिल्म की स्क्रीनिंग को फिलहाल पोस्टपोन कर दिया है। सोशल मीडिया पर मेकर्स ने पूर्व लोकसभा सांसद अजित पवार के असामयिक निधन पर शोक जताते हुए 30 जनवरी को होने वाली फिल्म की स्क्रीनिंग को पोस्टपोन करने की घोषणा की।


संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा -“श्री अजित पवार जी के असामयिक निधन और राज्य में शोक की अवधि को देखते हुए, 30 जनवरी को होने वाली रंग दे बसंती की स्पेशल स्क्रीनिंग को पोस्टपोन किया जाता है। इस दुख की घड़ी में हम देश के साथ शोक में शामिल हैं और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। धन्यवाद।

धुंध के कारण बारामती हवाई पट्टी पर उतरने के प्रयास में अजीत पवार और चार अन्य लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे शवों की पहचान करना असंभव हो गया। उनके अचानक निधन से महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। अजीत पवार का अंतिम संस्कार आज बारामती में किया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।