Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' अपने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पंसद किया। वहीं फिल्म की कमाई में कई पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब ये फिल्म अपने ओटीटी पर आने की तैयारी में है। वहीं थिएटर में रिलीज के बाद से ही फैंस इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। जानें कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर'
धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई और इसे दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी खूब सराहना मिली। इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में अपनी जगह बना ली है।
किसी ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
एक रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इसकी डिजिटल रिलीज की चर्चा तेज है। ये फिल्म 30 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर आप घर बैठे देख सकती है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से OTT रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म भारत में ही अब तक 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।
दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी भारत के इंटेलिजेंस ब्यूरो चीफ अजय सान्याल (आर. माधवन) के एक गुप्त मिशन पर आधारित है, जिसका मकसद पाकिस्तान से चल रहे आतंकी नेटवर्क को खत्म करना है। फिल्म में हमजा (रणवीर सिंह) नाम का एक रहस्यमयी भारतीय एजेंट दिखाया गया है, जो कराची के माफिया नेटवर्क में घुसकर अंदर से आतंकियों की साजिश को नाकाम करने की कोशिश करता है।
धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद अब दर्शक इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।
धुरंधर 2 का सीधा क्लैश यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से होगा। इतना ही नहीं, अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत भी उसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।