बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'धुरंधर' की आंधी...हो रही धुआंधार कमाई, खतरे में शाहरुख खान का ये रिकॉर्ड!

शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म जवान अब तक 643.87 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। वहीं रणवीर सिंह की धुरंधर भी 634 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बेहद करीब पहुंच गई है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो एक-दो दिनों में धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जवान का रिकॉर्ड पीछे छोड़ सकती है।

अपडेटेड Dec 25, 2025 पर 11:09 PM
Story continues below Advertisement
रिलीज के बाद से ही धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है

बॉलीवुड की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। मूवी में अक्षय खन्ना ने ऐसा स्वैग, रणवीर सिंह का एक्शन और शानदार कहानी लोगों को खूब भा रहा है। देश में इस समय लोगों पर धुरंधर का खुमार ऐसा छाया है कि बाकि फिल्मों का हाल बेहला है। बता दें कि ये फिल्म पिछले 21 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसके आग कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी और हॉलीवुड फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश भी कहीं नही टिक पाई है।

बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई

रिलीज के बाद से ही धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। ओपनिंग डे के बाद फिल्म ने वीकेंड से लेकर सामान्य दिनों पर भी कमाई के बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर जवान का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। क्रिसम डे के मौके पर एक बार फिर मूवी की कमाई के आंकड़े में उछाल देखने को मिली। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर ने 21वें दिन रात 9 बजे तक 25 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है।


तोड़ सकती है 'जवान' का रिकॉर्ड

धुरंधर की कमाई अब 650 करोड़ रुपये के करीब पहुंचती दिख रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 25 दिसंबर यानी 21वें दिन 26.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन लगभग 634 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, कार्तिक आर्यन की तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ने गुरुवार को 7.03 करोड़ रुपये की कमाई की। हॉलीवुड की चर्चित फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश ने इसी दिन 16.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इन सबके बावजूद रणवीर सिंह की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर सबसे आगे बनी हुई है।

शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म जवान अब तक 643.87 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। वहीं रणवीर सिंह की धुरंधर भी 634 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बेहद करीब पहुंच गई है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो एक-दो दिनों में धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जवान का रिकॉर्ड पीछे छोड़ सकती है।

कब रिलीज होगी धुरंधर 2

फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना और संजय दत्त अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का अगला भाग रणवीर सिंह के किरदार हमजा की कहानी को आगे बढ़ाएगा, जिसमें उसकी पाकिस्तान के ल्यारी इलाके की यात्रा दिखाई जाएगी। धुरंधर 2, 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रूथ प्रभु ने शेयर की अपनी शादी की अनदेखीं तस्वीरें, साल 2025 को बताया खास

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।