Samantha Ruth Prabhu: एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस के लिए साल 2025 का साल काफी सास रहा है। इस साल उन्होंने अपने नए प्रोडक्शन हाउस ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स की शुरुआत की है। वहीं इसके बैनर तले पहली फिल्म शुभम भी रिलीज हो गई है। 2025 के आखिरी महिने में सामंथा ने फिल्ममेकर राज निदिमोरू से शादी की। वहीं क्रिसमस के मौके पर सामंथा रूथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पर साल 2025 की कुछ खास झलकियों की एक सीरीज शेयर की। फैंस को एक्ट्रेस की शेयर की गई फोटो काफी पसंद आ रही है।
सामंथा ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ शादी के दिन की एक अनदेखी फोटो भी थी। इस फोटो में सामंथा शादी के कपड़ों में राज निदिमोरू के पास बैठी नजर आईं। इसके अलावा एक वीडियो में वह जिम में ट्रेनिंग करती दिखीं, वहीं एक तस्वीर में वह फिल्म शुभम में अपने कैमियो रोल की झलक देती नजर आईं। पोस्ट में एक खूबसूरती से सजा क्रिसमस ट्री भी शामिल था, जो उनके साल के निजी और प्रोफेशनल पलों को खूबसूरती से दिखाता है।
कब हुई थी राज-सामंथा की शादी
राज निदिमोरू और सामंथा रूथ प्रभु ने 1 दिसंबर को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने इससे पहले द फैमिली मैन सीजन 2 और सिटाडेल: हनी बनी में साथ काम किया था। साल 2023 में उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चा जरूर हुई थी, लेकिन तब कई लोगों ने इन खबरों को खारिज कर दिया था। उस समय राज की शादी श्यामली डे से हुई थी और दोनों के अलग होने को लेकर तब कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी।
कई बार एक-दूसरे के साथ दिखें राज-सामंथा
2024 में जब यह दोनों कई इवेंट्स में साथ नजर आने लगे, तो इनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं। इसी दौरान सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राज के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर करनी शुरू कर दीं, जिससे फैंस का शक और पक्का हो गया। आखिरकार 1 दिसंबर 2025 को इस जोड़े ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। सामंथा अब राज और डीके के साथ रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम में काम कर रही हैं। इस शो में आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत भी हैं। अभी प्रोडक्शन में चल रही इस सीरीज़ के 2026 में प्रीमियर होने की उम्मीद है।