रणवीर सिंह की धमाकेदार स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। अदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को भी कमाल कर दिया। घरेलू बाजार में नेट कलेक्शन 701.25 करोड़ रुपये (ग्रॉस 841.6 करोड़) हो गया, जो बॉलीवुड की पहली फिल्म है जिसने भारत में 700 करोड़ का आंकड़ा पार किया। क्रिसमस हॉलिडे बूस्ट से ओवरसीज में 26.5 मिलियन डॉलर (करीब 225 करोड़) की कमाई ने वर्ल्डवाइड टोटल को 1081 करोड़ तक पहुंचा दिया। अब नजरें 1100 करोड़ पर हैं।
चौथे वीकेंड में भारत में 60 करोड़ से ज्यादा की उछाल के बाद सोमवार को 10 करोड़ नेट जोड़े गए। यह पहली बार था जब डेली कलेक्शन 15 करोड़ से नीचे आया, लेकिन मोमेंटम इतना जबरदस्त है कि फिल्म रुकने का नाम ही नहीं ले रही। ओवरसीज में थर्ड वीक में भी 1 मिलियन डॉलर रोजाना की रफ्तार बनी रही, खासकर नॉर्थ अमेरिका और मिडिल ईस्ट में इसकी रफ्तार बरकरार रही।
'धुरंधर' अब कल्कि 2898 AD और पठान को पछाड़ते हुए ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्मों की लिस्ट में 7वें नंबर पर काबिज हो गई। अगला टारगेट शाहरुख खान की 'जवान' (1160 करोड़) है, जिसे शुक्रवार-शनिवार तक क्रॉस कर लेगी। उसके बाद KGF चैप्टर 2 (1215 करोड़) और RRR (1230 करोड़) पर निशाना है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिफ्थ वीकेंड पर निर्भर करेगा कि ये रिकॉर्ड टूटेंगे या नहीं। दक्षिण की चार फिल्में - बाहुबली 2, RRR, KGF 2, पुष्पा 2 पहले ही 700 करोड़ क्लब में थीं।
रणवीर ने हमजा का किरदार निभाया है, जो कराची के गैंग और टेरर नेटवर्क में घुसपैठ करता है। अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म एडल्ट रेटेड एक्शन से भरपूर है। पार्ट 2 मार्च 2026 में आएगी। 225 करोड़ बजट वाली यह 'सुपर-डुपर हिट' साबित हो चुकी है। इस फिल्म ने रणवीर को 2025 का बॉक्स ऑफिस किंग बना दिया।