अदित्य धर के धमाकेदार जासूसी थ्रिलर 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। रणवीर सिंह की अगुवाई वाली यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई और महज 21 दिनों में दुनिया भर से 1006.7 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। कम प्रचार के बावजूद, इसने 2025 की सबसे बड़ी हिट बनकर सभी को चौंका दिया है। दर्शकों का दिल जीतते हुए यह अब भारतीय सिनेमा के एलीट 1000 करोड़ क्लब में नौवें स्थान पर काबिज हो गई है।
