बॉलीवुड में दहशत का माहौल है। निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू वाले घर पर फायरिंग की घटना के महज कुछ दिनों बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर धमकी भरा वॉइस नोट मिला है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इंडस्ट्री के करीबियों का कहना है कि यह गैंगवार से जुड़ा हो सकता है, क्योंकि रोहित केस में भी बिश्नोई गैंग के नाम की चर्चा थी।
