Ranveer Singh: इस साल बॉलीवुड से लेकर साउथ तक सबसे ज्याद चर्चा में आठ घंटे की शिफ्ट का मुद्दा रहा है। इसकी शुरुआत तब हुई जब दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से किनारा कर लिया। क्योंकि एक नई मां होने के नाते आठ घंटे की शिफ्ट की उनकी मांग को ठुकरा दिया गया था।
बाद में दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी को फिल्म में लिया गया। यह मुद्दा तब फिर उठा जब दीपिका ने प्रभास और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'कल्कि 2898 ईस्वी' (2024) के सीक्वल से किनारा कर लिया। पिछले एक साल में, कई स्टार्स ने इस मुद्दे पर अपने विचार रखे हैं, कुछ ने दीपिका का समर्थन किया है तो कुछ ने उनका विरोध किया है।
अब नेटिज़न्स ने दीपिका के अभिनेता पति रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो खोज निकाला है, जिसमें वह आठ घंटे की शिफ्ट के मुद्दे पर अपना रुख बताते दिख रहे हैं। 2022 में बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा था, “अक्सर लोग शिकायत करते हैं… दूसरे कलाकार और उनका मैनेजमेंट शिकायत करते हैं कि ‘यार तू सबको बिगाड़ रहा है।’
रणवीर कहते हैं कि सब कहते हैं ‘8 घंटे की शिफ्ट में तू कभी 10-12 घंटे शूटिंग करता है। लेकिन हम लोगों को भी करना पड़ता है।’रणवीर ने आगे कहा कि कभी-कभी आप 8 घंटे में वो चीज़ जो हम चाहते हैं, वो नहीं बनी तो ठीक है ना। आप थोड़ी सी ज़्यादा शूटिंग कर लीजिए।
एक्टर ने कहा कि मैं उस तरह का पार्टनर नहीं हूं, जो इसे लेन-देन समझता है। दीपिका और रणवीर की शादी 2018 में हुई थी। दोनों ने पिछले साल अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का स्वागत किया। इस साल की शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री में शिफ्ट के घंटों के बारे में बात करते हुए, दीपिका ने बताया कि कैसे आज के समय में ज़्यादा काम करना सामान्य बात हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि एक इंसान के शरीर और दिमाग के लिए दिन में 8 घंटे काम करना काफी है।
फिल्मों की बात करें तो रणवीर अपनी हालिया रिलीज 'धुरंधर' से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। वहीं, दीपिका शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' के लिए तैयारियां कर रही हैं।