Rashmika-Vijay: शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए रश्मिका-विजय, पैप को जमकर दी फ्लाइंग किस

Rashmika-Vijay: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से एयरपोर्ट पर नजर आए। उन्हें उदयपुर हवाई अड्डे पर हैदराबाद जाते हुए देखा गया।

अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 3:57 PM
Story continues below Advertisement
शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए रश्मिका-विजय

Rashmika-Vijay: हाल में ही शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से उदयपुर हवाई अड्डे पर हैदराबाद लौटते हुए नजर आए। दोनों ने पैप का अभिवादन करते हुए हाथ में हाथ डालकर पैपराज़ी को पोज और फ्लाइंग किसेसज दिए।

उनकी प्रसेंस ने प्रशंसकों के बीच उत्साह जगा दिया है, जो शादी की आधिकारिक तस्वीरों और नए मैरिड कपल को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रश्मिका लाल रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि विजय ने स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न कपड़े पहने थे।

विजय और रश्मिका ने गुरुवार, 26 फरवरी को उदयपुर के आईटीसी मोमेंटोस में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की। प्रशंसकों के बीच प्यार से विरोश के नाम से मशहूर इस करल ने अपने रिश्ते को आधिकारिक घोषणा करने तक काफी हद तक छुपाकर रखा था।

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)


शादी की रस्में 24 फरवरी को धूमधाम से शुरू हुईं। इनमें पूल पार्टी, संगीत और मेहंदी की रस्में और मेहमानों के लिए आयोजित "विरोष प्रीमियर लीग" क्रिकेट टूर्नामेंट शामिल थे। 25 फरवरी को उन्होंने हल्दी की रस्म और अन्य पारंपरिक फंक्शन में भाग लिया। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में अपने उद्योग जगत के दोस्तों और सहकर्मियों के लिए एक रिसेप्शन आयोजित करने जा रहे हैं।

इस जोड़े ने अपने रिश्ते को काफी हद तक निजी रखा और शादी की खबर आने तक चुप्पी साधे रखी थी। पिछले कुछ वर्षों में, वे कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक साथ दिखाई दिए। उन्होंने दो लोकप्रिय तेलुगु फिल्मों में साथ काम किया है। ये फिल्में 2018 की रोमांटिक कॉमेडी 'गीता गोविंदम' और 2019 की एक्शन ड्रामा 'डियर कॉमरेड' थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।