Get App

Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की प्री-वेडिंग धूम, उदयपुर में जापानी डिनर से शुरू हुई शादी की रोमांटिक शुरुआत

Vijay-Rashmika Wedding: साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की रस्मों की शुरुआत बेहद खास अंदाज में कर दी है। ‘वीरोश’ की शादी को लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह है और अब दोनों सितारों ने अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की झलकियां साझा कर इस खुशी को और बढ़ा दिया है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 8:37 AM
Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की प्री-वेडिंग धूम, उदयपुर में जापानी डिनर से शुरू हुई शादी की रोमांटिक शुरुआत

साउथ सिनेमा के सबसे पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। 26 फरवरी को होने वाली इस रॉयल शादी से ठीक पहले, उदयपुर के आईटीसी मेमेंटोज रिजॉर्ट में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशंस की धूम मच गई है। दुल्हन बनने वाली रश्मिका ने खुद सोशल मीडिया पर परिवार के साथ प्राइवेट जापानी डिनर की झलकियां शेयर कीं, जो फैंस के दिलों में वैलेंटाइन डे जैसा रोमांस भर रही हैं ।

जापानी डिनर की शानदार सजावट और पर्सनल टच

रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डिनर टेबल की तस्वीरें पोस्ट कीं, जो गोल्डन लाइट्स से नहाई हुई हैं। टेबल पर ब्लश पिंक लिली फूलों का खूबसूरत इंतजाम है, बीच में गोल्डन सेब और हरी अंगूर सजे हैं, जो पूरी सजावट को गार्डन जैसा बना रहे हैं। कस्टमाइज्ड मेन्यू कार्ड पर जापानी व्यंजनों का जिक्र है – सुशी से लेकर स्पेशल डिशेज तक, जो मेहमानों के लिए खासतौर पर तैयार किए गए हैं। सबसे खास है नैपकिन पर 'विरोश' का एम्ब्रॉयडरी ये फैंस द्वारा दिया गया कपल का प्यारा नाम है, जो हर कोने में पर्सनल टच जोड़ रहा है ।

रश्मिका की ये पोस्ट थोड़ी धुंधली हैं, लेकिन जानबूझकर जैसे कोई प्राइवेट मोमेंट कैप्चर हो। विजय और रश्मिका दोनों ही वेन्यू पर पहले पहुंच चुके हैं, ताकि फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें। दोस्तों के साथ पूल पार्टी भी हुई, जहां फ्लोटिंग ड्रिंक स्टेशन और रेड कप्स वाली मस्ती का नजारा था। ये सब देखकर लगता है, कपल अपनी शादी को परफेक्ट मेकमेमॉरी बना रहा है ।

वहीं विजय देवरकोंडा ने भी इंस्टाग्राम पर पूल वॉलीबॉल मैच की मजेदार तस्वीरें पोस्ट कीं। दोस्तों संग पानी में मस्ती करते सिल्हूट फोटोज ने पूर्व उत्सव की खुशी को बयां किया। यह रिलैक्स्ड वाइब शादी की चकाचौंध से अलग, घरेलू स्नेह से भरी लगी। कपल ने अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में गुप्त सगाई की थी, जिसकी पुष्टि विजय की टीम ने की थी। शादी में सिर्फ 100 करीबी लोग शामिल होंगे, गोपनीयता बनाए रखी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें