Rashmika-Vijay Wedding: राजस्थानी जमीन पर साउथ का टच, लाब, ऑर्किड और केले के पत्तों से सजा रश्मिका-विजय का मंडप, पैप को बांटी गई मिठाई

Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की उदयपुर में हो रही रॉयल वेडिंग में शानदार सजावट का सामन देखने को मिला है। शादी की रस्में सुबह 10 बजे रस्में शुरू हुईं। करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में तेलुगू रीति रिवाज से दोनों ने शादी की।

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 12:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लाब, ऑर्किड और केले के पत्तों से सजा रश्मिका-विजय का मंडप

Rashmika-Vijay Wedding: उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी लाइम लाइट में है। शादी वेन्यू से सामने आई ताज़ा तस्वीरों में सजावट की तैयारियों की झलक देखेन को मिली है। कपल के विवाह की रस्में सुबह 10 बजे शुरू हुईं, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। नए विज़ुअल्स से पता चलता है कि उनके बड़े दिन को स्पेशल बनाने के लिए हर छोटी चीज का ध्यान रखा गया है। वहीं शादी की रस्मों के बाद पैप को मिठाई भी बांटी गई।

शादी के वेन्यू से हाल ही में मिली तस्वीरों में कई किस्मों के फूलों से भरीजगह दिख रही है। लाल गुलाब, कार्नेशन, ऑर्किड और अन्य विदेशी फूलों का ढेर बता रहा है कि डेकोरेशन कितनीखास होने वाली है, जो वेन्यू पर ले जाने और सजाने के लिए तैयार हैं। सजावट टीम ने खास तरह से फूलों की थीम तैयार की है, जिसमें गहरे लाल रंग को हल्के पेस्टल रंगों के साथ मिलाकर डेकोरेशन किया जाएगा।


फूलों के अलावा, केले के पत्ते और केले कई गुच्छे से भी सजावट तैयार किए जा रहे थे। केले के पत्तों का इस्तेमाल सजावट में साउथ टच देगा। केले के पत्तों का उपयोग अक्सर ट्रेडिशनल ईवेंट में किया जाता है और कई अनुष्ठानों में इन्हें शुभ माना जाता है। इनकी उपस्थिति से पता चलता है कि शादी पूरे ट्रेडिशनल तरीके से हो रही है।

सूत्रों के मुताबिक, मंडप को फूलों की सजावट और नेचुरल चीजों से तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि डेकोरेशन टीम ने हर चीज का विशेष ध्यान दिया है, ताकि माहौल शाही होने के साथ-साथ लॉजिकल भी लगे। उदयपुर की शाही वास्तुकला की पृष्ठभूमि में, हरी-भरी हरियाली और फूलों की सजावट शादी में चार चांद लगा देगी।

फैंस 'विरोष' की शादी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर पर बेसब्री से नजर रख रहे हैं, और डेकोरेशन की इन झलकियों ने उत्साह को और भी बढ़ा दिया है। जैसे-जैसे दिन भर शादी की रस्में चलती रहेंगी और शाम तक जश्न जारी रहेगा, और भी अंदर की तस्वीरें सामने आने की उम्मीद है। अगर इन तैयारियों को देखें तो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी न सिर्फ सितारों की मौजूदगी के लिए, बल्कि अपनी शानदार और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध सजावट के लिए भी यादगार रहेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।