Rashmika Mandanna: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा पति-पत्नि बन चुके हैं। 26 फरवरी 2026 को कपल ने उदयपुर में शादी रचाई। शादी के ठीक एक दिन बाद ही रश्मिका विजय के साथ उदयपुर से अपने ससुराल के लिए रवाना हुईं। शुक्रवार को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हैदराबाद वाले घर पहुंचे। शादी के बाद रश्मिका का ससुराल में ग्रैंड वेलकम हुआ।
कपल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल में एंट्री करती दिख रही हैं। फैंस रश्मिका और उनकी सास का बॉन्ड देख बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
हैदराबाद में मौजूद विजय देवरकोंडा का घर शादी से पहले ही दुल्हन सा सज गया था। अब शादी के बाद न्यूली मैरिड कपल घर पहुंच चुके हैं। रश्मिका का ससुराल में धूमधाम से वेलकं किया गया है। एक वीडियो भी सामने आया जिसमें रश्मिका को उनकी सासू मां हाथ पकड़कर घर के अंदर जाती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खुश दिखीं।
रश्मिका मंदाना ने उदयपुर से रवाना होने के वक्त लाल रंग का हैवी एंब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट कैरी किया हुआ था। उन्होंने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा था। मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और चूड़ियों में नई-नवेली दुल्हन बनीं एक्ट्रेस खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, विजय का माचो लुक तारीफ काबिल था।
कपल की शादी की फोटोज आते ही लाखों बधाई संदेशों से भर गई। संगीत नाइट में रश्मिका ने 'पुष्पा 2' के गाने 'अंगारों' पर डांस कर सबको सरप्राइज दिया। शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए, जिससे यह इंटीमेट सेरेमनी बनी। लंबे समय से अफवाहों का शिकार यह कपल अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी है।