Rashmika-Vijay Wedding Clothes: इस डिजाइनर के ब्राइड-ग्रूम बने रश्मिका-विजय, जानें खास चीजें

Rashmika-Vijay Wedding Clothes: रश्मिका मंदाना-विजय देवरगोंडा की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कपल के आउटफिट से लेकर हर एक छोटी चीज की चर्चा हो रही है।

अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 11:42 AM
Story continues below Advertisement
ब्राइड-ग्रूम बने रश्मिका-विजय के वेडिंग आउटफिट में मंदिर...जंगल...ट्रेडिशन की झलक

Rashmika-Vijay Wedding Clothes: अधिकतर स्टार्स अपनी शादी में सब्यसाची...मनीष मल्होत्रा के आउटफिट को प्रायोरटी देते नजर आते हैं। लेकिन न्यूली मैरिड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने लीक से हटकर अपने खास दिन के लिए मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना को चुना। दोनों के आउटफिट की क्या है खासियत चलिए आपको बताते हैं।

अनामिका खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अंकाउट पर कपल की फोटो को शेयर किया है। साथ ही उन्होंने आउटफिट से जुड़ी हर एक छोटी डिटेल दी है। सबसे पहले रश्मिका के आउटफिट की बात करें तो रिच रस्ट साड़ी में लिपटी रश्मिका मंदाना का शादी का लुक, अटरेक्टिव लाल बॉर्डर से सजा हुआ है। साड़ी पर मंदिर-घर के प्रिंट की बारीक कढ़ाई हैदराबाद की विरासत के नक्काशीदार गर्भगृहों और आध्यात्मिक ज्यामिति को दर्शाती है। सुनहरे रंग की कढ़ा साड़ी को साइन देती है। साड़ी भक्ति और शिल्प कौशल के एक कैनवास की तरह है। राजसी और शालीन, यह पहनावा परंपरा में लिपटा नारी शक्ति का प्रतीक है।


अब बात करते हैं विजय के आउटफिट की हैदराबाद की टैक्सटाइल लिगैसी से इंस्पायर, विजय देवरकोंडा का शादी का आउटफिट वनसिंघाराम बुनाई को दिखाता है। हाथीदांत रंग की धोती के साथ रश्मिका की साड़ी से मैचिंग सिंदूरी शॉल के साथ कैरी किया गया है, जिस पर जंगल और मंदिर से सिंबल की कढ़ाई की गई है - जो शक्ति, वंश और पवित्र वास्तुकला के प्रतीक हैं।

अभिनेता रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली। यह दिन न केवल खुशहाल कपल के लिए, बल्कि उनके फैंस के लिए भी खुशी से भरा था, जो पिछले 8 सालों से विजय और रश्मिका की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार, लंबे इंतजार के बाद, न्यूली मैरिड ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें ऑनलाइन साझा की हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।