Vijay-Rashmika Wedding: पुष्पा की श्रीवल्ली अब रियल लाइफ में शादी करने वाली हैं। रश्मिका मंदाना और साउथ के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर शादी का ऐलान कर दिया है। यह शादी अरावली पहाड़ियों के जंगलों के बीच बसे उदयपुर में होने वाली है। शादी मेमेंटोज बाय आईटीसी इकाया होटल में होगी।
स्टार कपल की शादी का ये होटल इतना आलीशान है कि इसकी फोटो देखकर ही आपकी आंखे चमक उठेंगी। यहां पहले भी कई लग्जरी शादियां कराई जा चुकी हैं। इस प्रीमियम रिसॉर्ट-स्टाइल होटल में 117 से अधिक सुइट्स और विला मौजूद है, जिसका एक रात का किराया आपकी सीटीसी से भी ज्यादा है।
मोमेंटोज आईटीसी होटल इकाया आईटीसी होटेल्स का नया लक्ज़री ब्रांड है, जिसकी लोकेशन बीच जंगल में है। यहां का व्यू बेहद खूबसूरत है।इसमें कई विला और सुइट्स हैं, कई बड़े-बड़े बॉलरूम, आउटडोर लॉन और इवेंट स्पेस हैं, जो इसे डेस्टिनेशन वेडिंग और बड़े समारोहों के लिए अटरेक्टिव बनाते हैं।
106 एकड़ में फैला इकाया के हर कमरे से आपको अरावली की खूबसूरत वादियों को देखने को मिलता है। मोमेंटोज आईटीसी होटल इकाया का सबसे महंगा सूट ग्रैंड प्रेसीडेंशियल नाम से हैं। यह होटल का सबसे महंगा फ्लैगशिप प्रीमियम रिजॉर्ट है। ये 600 वर्ग मीटर में फैला है। इसमें 3 बेडरूम वाला सूट होता है, जिसमें बैठने-खाने का लॉन्ज़, बड़ी इनडोर और आउटडोर स्पेस दी गई है।
इसके पूरे स्पेस में ऑटोमेटिक टेंपरेचर कंट्रोल सिस्टम है। इसमें प्राइवेट गार्डेन और पूल की भी सुविधा है। इसमें 24 घंटे पर्सनल सेफ आपको दिया जाता है। इस प्रीमियम सूट के स्पेशल प्राइस ऑनलाइन नहीं उपलब्ध कराए जाते हैं। इस लग्जरी सूट के एक रात का किराया 2 लाख से शुरू होकर आपकी डिमांड के हिसाब से बढ़ता जाता है।
इस होटल में एक कमरे का नॉर्मल किराया 20-25 हजार और अलग से टैक्स मिलाकर लगभग 35 हजार के आस पास पड़ता है। अगर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी सिर्फ 100 लोगों आते हैं तो इस होटल में 100 लोगों के सिर्फ एक रात होटल में ठहरने का खर्च 30 लाख रुपये तक हो सकता है। बात करें पूरी शादी के खर्च की तो कुल मिलाकर यहां शादी करने का खर्च 1 करोड़ के आस-पास बैठता है।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, मेहमान कई कैटागरी में से चुन सकते हैं। वैली व्यू विला, लेक व्यू विला, प्रीमियम विला, अरावली सुइट और मेमेंटोस सुइट। इस प्रॉपर्टी में प्रेसिडेंशियल और ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुइट्स भी उपलब्ध हैं, जिनमें खूबसूरत और बड़े इंटीरियर हैं। कुछ ऐसी हैं किमतें...प्रेसिडेंशियल सुइट्स की कीमतें अनुरोध पर उपलब्ध हैं।
वैली व्यू विला - ₹28,399 - ₹28,666
वैली व्यू विला ट्विन - ₹28,399 - ₹28,666
लेक व्यू विला - ₹30,799 - ₹31,088
प्रीमियम विला - ₹34,799 - ₹35,126
अरावली सुइट - ₹57,199 - ₹71,499
मेमेंटोस सुइट - ₹73,199 - ₹91,499